चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर में खूब बरसेंगे मेघ
प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर सोमवार को धूप खिली रही। कुछ स्थानों पर
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर सोमवार को धूप खिली रही। कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रहे। इससे तापमान में कुछ वृद्धि हुई है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को एक दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है जबकि अन्य स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। 15 जुलाई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और इससे प्रदेश के कुछ स्थानों में वर्षा की संभावना जताई गई है। सोमवार को मंडी में एक कच्चे मकान व हमीरपुर में पशुशाला गौशाला को नुकसान हुआ है।
सोमवार को धूप के खिले रहने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 16 जुलाई के लिए प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर में आंधी और भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 16 जुलाई से 19 जुलाई तक प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 36.0 डिग्री दर्ज किया गया।
प्रदेश में कहां कितना तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,16.3,25.9
सुंदरगनर,19.9,33.4
भुंतर,18.9,34.5
कल्पा,10.8,25.8
धर्मशाला,18.6,29.8
ऊना,23.4,36.0
नाहन,21.5,28.8
केलंग,9.8,23.7
सोलन,18.5,31.0 यादवेन्द्र शर्मा