विप्लव ने नहीं की अनुशासनहीनता : सुक्खू
प्रदेश कांग्र्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा सदस्य विप्लव ठाकुर ने किसी तरह की अनुशासनहीनता नहीं की है। लोकतंत्र में अपनी बात रखने का सभी को हक है। अगर विप्लव ने देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने की वकालत की है तो इसमें अनुशासनहीनता नहीं है।
शिमला : प्रदेश कांग्र्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा सदस्य विप्लव ठाकुर ने किसी तरह की अनुशासनहीनता नहीं की है। लोकतंत्र में अपनी बात रखने का सभी को हक है। अगर विप्लव ने देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने की वकालत की है तो इसमें अनुशासनहीनता नहीं है। प्रदेश कांग्र्रेस अध्यक्ष ने आज शिमला में कहा कि अपनी बात रखने का सभी को हक है। हर नेता की इच्छा होती है कि उनके क्षेत्र में बड़ी परियोजनाएं शुरू हों। विप्लव ठाकुर भी यही चाहती हैं केंद्रीय विश्वविद्यालय कांगड़ा जिला के देहरा में खुलना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की अनुशासनहीनता नहीं है क्योंकि पार्टी ने केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए न तो देहरा का समर्थन किया है और न ही धर्मशाला का।
उल्लेखनीय है कि विप्लव ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय को देहरा की बजाय धर्मशाला में खोलने की घोषणा का विरोध किया था। इस पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा था कि विप्लव ठाकुर अनुशासनहीनता कर रही हैं। कल कांग्र्रेस के राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य कुलदीप राठौर ने भी इसमें किसी तरह की अनुशासनहीनता को नकारा था। उन्होंने कहा था कि अपनी बात रखने का सभी को अधिकार है।