Move to Jagran APP

सत्ती पर कार्रवाई करे निर्वाचन विभाग, नहीं तो होगा घेराव : सुक्खू

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के कार्यक्रमों और चुनावा प्रचार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर वीरवार को प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने चुनावा आयोग को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में कई कांग्रेस के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार से मिला। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार को अवगत करवाया कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत्ती ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका वाड्रा के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी की है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 07:53 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 07:53 PM (IST)
सत्ती पर कार्रवाई करे निर्वाचन विभाग, नहीं तो होगा घेराव : सुक्खू
सत्ती पर कार्रवाई करे निर्वाचन विभाग, नहीं तो होगा घेराव : सुक्खू

राज्य ब्यूरो, शिमला : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर वीरवार को कांग्रेस के नेताओं ने निर्वाचन विभाग को ज्ञापन सौंपा है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार से मिला। सुखविदर सिंह सुक्खू ने देवेश कुमार को अवगत करवाया कि सतपाल सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका वाड्रा के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी की है। सत्ती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चुनाव प्रचार कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया जाए।

loksabha election banner

बाद में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखिवंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 48 घंटे बीत जाने के बाद भी निर्वाचन विभाग सत्ती पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। सत्ती ने सार्वजनिक मंच पर राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसकी शिकायत भी कांग्रेस द्वारा कर दी गई थी, लेकिन लगता है कि निर्वाचन विभाग दवाब में काम कर रहा है। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो कांग्रेस सत्ती के घर के बाहर प्रदर्शन करने के साथ जगह-जगह काले झंडे दिखाएगी। सुक्खू ने आरोप लगाया था कि सतपाल सिंह सत्ती ने प्रियंका गांधी के पहनावे पर भी असभ्य बयानबाजी की थी, जिसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को चुनाव प्रचार से रोका जाना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.