विश्व नेता के रूप में उभरे प्रधानमंत्री मोदी : गोविंद
राज्य ब्यूरो, शिमला : वन, परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सम्मान से
राज्य ब्यूरो, शिमला : वन, परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सम्मान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कद और बढ़ गया है। वह विश्व के नेता के रूप में उभरे हैं। चैंपियन ऑफ द अर्थ पुरस्कार से नवाजा जाना मोदी की बढ़ती लोकप्रियता, स्वीकार्यता को दर्शाता है। हाल ही के वषरें में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान एक विश्व नेता के रूप में उभरकर सामने आई है। कभी नीतिगत पंगुता के लिए जाना जाने वाला भारत आज कॅलिसी लीडरशिप में डंका बजा रहा है। प्रधानमंत्री को मिला सम्मान प्रत्येक भारतीय का सम्मान है। लेकिन देश के विपक्षी दलों की ओर से हिमाचल में मोदी के संबंध में किया जाने वाला दुष्प्रचार देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। आए दिन एक सोची समझी चाल के तहत रात के अंधेरे में प्रदेश की दीवारों पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा को प्रयोग करने का अभियान चलाया जा रहा है। यह विपक्षी दलों की बौखलाहट और घृणित राजनीतिक सोच को दर्शाता है।