ऑनलाइन सवाल भेजने में विधायक जरियाल अव्वल
प्रकाश भारद्वाज शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के लिए ऑनलाइन सवाल पूछने में भ्
प्रकाश भारद्वाज, शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के लिए ऑनलाइन सवाल पूछने में भटियात के विधायक बिक्रम सिंह जरियाल अव्वल रहे हैं। चार अन्य विधायकों ने भी सवाल भेजकर उदाहरण पेश किया है। इनके अतिरिक्त अन्य ने भी सवाल भेजे हैं, लेकिन उनकी संख्या अपेक्षाकृत कम है। हिमाचल विधानसभा में ई-विधान प्रणाली के तहत जरियाल ने सर्वाधिक 33 प्रश्न पूछे।
प्रदेश में 2014 में 12वीं विधानसभा के दौरान ई-विधान प्रणाली शुरू हुई थी और ऑनलाइन सवाल भेजने की व्यवस्था की गई। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने सदस्यों से आग्रह किया था कि ऑनलाइन सुविधा का उपयोग करें। कोई भी विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में बैठकर प्रश्न और चर्चा के लिए मुद्दों को भेज सकते हैं।
सवाल भेजने में टॉप पांच विधायक
विधायक,पार्टी, तारांकित सवाल भेजे
बिक्रम सिंह जरियाल,भाजपा,33
रामलाल ठाकुर,कांग्रेस,32
राकेश सिघा, माकपा, 30
धनीराम शांडिल, कांग्रेस, 30
लखविद्र राणा, कांग्रेस, 24 664 सवालों में से 330 ऑन लाइन
विधानसभा के मानसून सत्र के लिए अब तक 664 सवाल विधानसभा सचिवालय पहुंच चुके हैं। इनमें से 479 तारांकित और 185 अतारांकित हैं। महत्वपूर्ण यह कि तारांकित 330 और अतारांकित 99सवाल ऑनलाइन पहुंचे। बैठकों में शामिल होने के लिए आने वाले विधायकों ने लिखकर भी सवाल नोटिस ऑफिस को भेजे। जिनकी संख्या करीब ढाई सौ है।