Move to Jagran APP

धूप निकलने से ठंड से मिली राहत

बुधवार को मौसम के साफ रहने और धूप के खिलने से ठंड से हल्की राहत मिली है। हालांकि सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अभी ठंड से राहत न मिलने की संभावना जताई है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 08:51 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 08:51 PM (IST)
धूप निकलने से ठंड से मिली राहत
धूप निकलने से ठंड से मिली राहत

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल में बुधवार को मौसम साफ रहने और धूप निकलने से लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली। हालांकि सुबह व शाम ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अभी ठंड से राहत न मिलने की संभावना जताई है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आठ अक्टूबर तक बारिश का क्रम रुक-रुक कर जारी रहेगा। तीन अक्टूबर को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान केलंग में चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश से इस बार मानसून के अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में वापस लौटने की उम्मीद है। अभी तक प्रदेश में बारिश से 1219 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। तीन दिनों के दौरान हुई बारिश के कारण करीब दो करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। कहां कितना रहा तापमान

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,11.7,21.6

सुंदरनगर,15.4,28.3

भुंतर,12.2,29.0

कल्पा,5.2,19.2

ऊना,17.8,32.4

केलंग,4.0,17.1

कांगड़ा,15.0,28.8

तापमान डिग्री सेल्सियस में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.