रिकांगपिओ में छात्रा ने की आत्महत्या
रिकागपिओ में 18 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 10:05 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 10:05 PM (IST)
संवाद सूत्र, रिकागपिओ : रिकागपिओ में 18 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। रिकागपिओ पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी प्राप्त किया है। लड़की की पहचान मनीषा पुत्री हीरलाल गाव ब्रूआ तहसील सागला के रूप में हुई है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अपनी स्वेच्छा से आत्महत्या कर रही हूं। इसमें किसी का हाथ नहीं है। लड़की रिकागपिओ के नजदीक अपने मामा की लड़की के साथ रहती थी। शनिवार रात भोजन करने के बाद कमरे में सोने चली गई, जबकि सुबह कमरे में देखा तो लड़की मृत पड़ी थी। एएसआइ जीतराम बताया कि लड़की ने चूहे मारने की दवा खाई थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल रिकागपिओ में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें