रोहतांग, लाहुल में गिरे बर्फ के फाहे
प्रदेश के कई क्षेत्रों में वीरवार को अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश और ओलावृष्टि होने से तापमान लुढ़क गया। तेज हवाओं के साथ बारिश के कारण प्रदेश का अधिकतम व न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। जिससे राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों व शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। बारिश का यह सिलिसला शुक्रवार को भी जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि पश्चिम बंगाल की ओर से सक्रिय हुई हवाएं शुक्रवार को भी तेज गति से चल सकती हैं।। जिस कारण प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में ओलावृष्टि और तेज आंधी तूफान चलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में बदलाव आया। वीरवार को शिमला में 11 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई।
जागरण टीम, शिमला/मनाली : पहाड़ों पर लगातार गिर रहे बर्फ के फाहों से वादियों में ठिठुरन बढ़ गई है। रोहताग दर्रे सहित लाहुल व मनाली की समस्त चोटियों में बर्फबारी का क्रम वीरवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। रोहताग दर्रे में अब तक आठ इंच ताजा हिमपात हुआ है।
राहनीनाला, मढ़ी, ब्यासनाला सहित राहलाफाल, ब्यासनाला, मढ़ी, अंजनी महादेव व फातरु में बर्फ के फाहे गिरे। बर्फबारी के कारण रोहताग दर्रे सहित मनाली-लेह मार्ग की बहाली का कार्य प्रभावित हुआ है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में वीरवार को बारिश व ओलावृष्टि हुई। तेज हवा व बारिश के कारण प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। इससे प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। आज ओलावृष्टि व तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तीन मई को ओलावृष्टि व तूफान की संभावना है। विभाग ने चेतावनी जारी की है कि शुक्रवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। इस दौरान प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि हो सकती है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,13.6,25.4
सुंदरनगर,14.5,30.3
भुंतर,10.4,23.2
कल्पा,3.0,7.8
धर्मशाला,16.4,28.6
ऊना,17.7,38.2
नाहन,18.5,34.8
केलंग,-1.6,5.2
सोलन,15.5,31.0
मंडी,14.2,28.4
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)