रोहतांग सहित चोटियों पर बर्फबारी
हिमाचल में बारिश का दौर थम नहीं रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश हुई।
जागरण टीम, शिमला/मनाली : हिमाचल में बारिश का दौर थम नहीं रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों में बारिश हुई। पर्यटकों को बर्फ के दीदार करवाने वाले रोहतांग दर्रे ने सफेद चादर ओढ़ ली है। रोहतांग समेत कुल्लू, मनाली व लाहुल स्पीति की चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। धुंधी जोत, मकरबेद-शिकरबेद, हनुमान टिब्बा, इंद्र किला, चंद्रखणी, भृगु व दशौहर की पहाडि़यों सहित समस्त चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई।
मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू है। हालांकि बारालाचा में बर्फ से जोखिम बढ़ा है। चोटियों पर बर्फबारी से मनाली व केलंग में मौसम ठंडा हो गया है। प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने से भूस्खलन हुआ। इस कारण प्रदेश में 42 सड़कों पर यातायात बंद रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश में 15 से 17 सितंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,13.9,22.7
सुंदरनगर,18.1,30.4
भुंतर,16.0,31.6
कल्पा,8.6,23.8
धर्मशाला,16.8,26.8
ऊना,18.8,32.2
मंडी,15.2,30.8
नाहन,17.3,25.7
केलंग,6.4,21.2
सोलन,16.8,26.0
हमीरपुर,19.0,29.4
बिलासपुर,19.6,30.4
चंबा,17.5,29.5
(तापमान डिग्री सेल्सियस में) कहां कितनी हुई बारिश
धर्मशाला,124
भरवाई,70
नयनादेवी,60
गगल,54
पालमपुर,34
बैजनाथ,32
ऊना,31
अम्ब,28
गोहर,27
(बारिश मिलीमीटर में)