Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Updates: हिमाचल में हिमपात, आज प्रदेश के कई जगहों पर होगी बर्फबारी और बारिश

    Updated: Thu, 30 Jan 2025 07:28 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुआ है। रोहतांग शिंकुला बारालाचा और कुंजुम दर्रा सहित ऊंचे स्थानों पर बुधवार को हल्का हिमपात हुआ। कुल्लू घाटी सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में पूरा दिन बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने आज यानी वीरवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और प्रदेश के निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई है।

    Hero Image
    आज हिमाचल में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, शिमला। रोहतांग, शिंकुला, बारालाचा व कुंजुम दर्रा सहित ऊंचे स्थानों पर बुधवार को हल्का हिमपात हुआ। कुल्लू घाटी सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में पूरा दिन बादल छाए रहे, लेकिन बरसे नहीं। मौसम विभाग ने आज यानी वीरवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और प्रदेश के निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन जगहों पर बारिश और हिमपात की अधिक संभावना

    पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, लाहुल-स्पीति और मंडी जिले में वर्षा और हिमपात की संभावना अधिक जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी और पहली फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ अधिक सक्रिय होगा।

    यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में फ‍िर बदलेगा मौसम, एक‍ फरवरी से होगी झमाझम बार‍िश, यहां जानें आज का हाल

    कुल्लू से रामपुर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलोड़ी दर्रा में जमे हुए पानी पर स्किड हो गई। सभी सवारियां सुरक्षित हैं।

    कुकुमसेरी और ताबो में अभी भी तापमान माइनस में

    जनवरी में प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले दो स्थानों कुकुमसेरी और ताबो में ही न्यूनतम तापमान माइनस में रह गया है। ताबो में -2.2 और कुकुमसेरी में -1.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। ये दोनों स्थान लाहुल-स्पीति जिले के तहत आते हैं।

    केलंग और किन्नौर जिले के तहत आने वाले कल्पा में तापमान शून्य से अधिक रहा। प्रदेश के 36 स्थानों में से छह में ही न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस या इससे कुछ अधिक दर्ज हुआ। इसके अलावा प्रदेश के अन्य सभी स्थानों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि हुई है।

    देरी से पहुंचीं हिमाचल एक्सप्रेस

    पंजाब में धुंध के कारण हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार सुबह 55 मिनट की देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। हिमाचल एक्सप्रेस 51 मिनट की देरी से अंब-अंदौरा और 34 मिनट की देरी से दौलतपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। वंदे भारत ट्रेन 10 मिनट की देरी से ऊना पहुंची।

    कालका से शिमला जाने वाले छह ट्रेन बुधवार को निर्धारित समय पर स्टेशन से रवाना हुईं। भुंतर एयरपोर्ट से दिल्ली और अमृतसर के लिए दो उड़ानें हुईं। गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें सुचारू हुईं।

    बता दें कि कश्मीर के सोनमर्ग समेत कई उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। फिलहाल कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, जम्मू में शीतलहर का कहर अभी भी जारी है।

    यह भी पढ़ें- Weather Updates: दिल्ली-यूपी में कोहरा, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी; पंजाब-हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम