Move to Jagran APP

Himachal weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, पांगी से संपर्क कटा

Himachal weather Update हिमाचल में कई दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है चंबा में एक फीट तक बर्फबारी से पांगी का संपर्क कट गया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 07:30 AM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 07:30 AM (IST)
Himachal weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, पांगी से संपर्क कटा
Himachal weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, पांगी से संपर्क कटा

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal weather Update पहाड़ों पर हिमपात व मैदानी क्षेत्रों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। वीरवार देर रात कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से मटर, सेब व मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा। साच पास पर बर्फबारी से पांगी का संपर्क प्रदेश से कट गया है। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट आई है। रोहड़ू के खंगटेड़ी पंचायत के तहत पगास नाले में युवक की नाले में बहने से मौत हो गई। युवक रोहडू से घर जा रहा था कि पैर फिसलने से युवक नाले में गिर गया। करीब 200 मीटर आगे उसका शव मिला।

loksabha election banner

चंबा जिले के साच पास में वीरवार रात करीब एक फीट तक बर्फबारी से पांगी का संपर्क कट गया है। आवासीय आयुक्त पांगी वी भारती ने बताया कि प्रशासन ने पर्यटकों और आम लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। चंबा से किलाड़ बस सेवा को भी बंद कर दिया जाएगा। रोहतांग दर्रे सहित लाहुल व मनाली की पहाड़ियों पर कुछ दिन से हल्की बर्फबारी का क्रम जारी है। रोहतांग दर्रे में तीन इंच, बारालाचा जोत व शिंकुला दर्रे में चार व कुंजम दर्रे में दो इंच हिमपात हुआ है। मनाली-लेह व मनाली-काजा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू है, लेकिन शिंकुला जोत में वाहन आवाजाही फिलहाल बंद है।

शिमला जिले के ठियोग, नारकंडा, मंडी जिले की चौहारघाटी व कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में वीरवार रात को ओलावृष्टि हुई। इससे नकदी फसलों मटर, सेब, मक्की व सब्जी को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार सात अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश का क्रम रुक-रुक कर जारी रहेगा।

 कहां, कितना रहा तापमान

स्थान           न्यूनतम          अधिकतम

शिमला         12.5               18.8

सुंदरनगर      14.9               24.8

भुंतर            13.6               21.0

कल्पा            6.8                 9.9

ऊना            18.0 2              7.2

केलंग             3.8              15.0

कांगड़ा         15.3               26.1

नाहन          16.4                27.4

 निजी स्कूलों को मात दे रहा है ये सरकारी स्कूल, हर क्षेत्र में है अव्वल

हिमाचल की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.