Move to Jagran APP

हिमाचल में कड़ाके की ठंड, भारी बर्फबारी की चेतावनी

हिमाचल में बर्फबारी और बारिश होने से शीतलहर तेज हो गई है, चार से छह जनवरी तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना है।

By Edited By: Published: Wed, 02 Jan 2019 10:16 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jan 2019 08:28 AM (IST)
हिमाचल में कड़ाके की ठंड, भारी बर्फबारी की चेतावनी
हिमाचल में कड़ाके की ठंड, भारी बर्फबारी की चेतावनी

शिमला, जेएनएन। हिमाचल की चोटियों में बुधवार को बर्फबारी व कई निचले क्षेत्रों में बारिश होने से समूचे प्रदेश में कड़ाके की ठंड है। प्रदेश में शीतलहर तेज हो गई है। बुधवार सुबह शिमला, कुफरी व मनाली में बर्फ के फाहे गिरे। चंबा जिला के भरमौर में पांच इंच, किलाड़ में तीन इंच और पांगी में बर्फबारी हुई।

loksabha election banner

कल्पा, सांगला, रक्छम, छितकुल, नारकंडा, सराहन, ननखड़ी व थानाधार में भी हिमपात हुआ। किन्नौर के विभिन्न क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। तापमान में भारी गिरावट आने से क्षेत्र में पानी जमना शुरू हो गया है। बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। छह तक भारी बर्फबारी की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार तीन जनवरी को मौसम की अनिश्चितता बरकरार रहेगी। विभाग ने चार से छह जनवरी तक प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने की चेतावनी दी है।

लोगों को एहतियात बरतने की सलाह

मंडी, कुल्लू व लाहुल स्पीति में जिला प्रशासन ने तीन से छह जनवरी तक बर्फबारी के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है। चंबा जिला में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। चार से छह तक अलर्ट हिमाचल में चार से छह जनवरी तक भारी बर्फबारी होने की संभावना के मद्देनजर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत जारी की गई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में लोगों को घर के भीतर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। मुसीबत में 1070 नंबर पर करें सूचित राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स व पैदल यात्रियों से आग्रह किया है कि किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्क रहें। प्राधिकरण के निदेशक डॉ. डीसी राणा ने बताया कि किसी प्राकृतिक आपदा या मुसीबत में सचिवालय स्थित कंट्रोल रूम में दूरभाष नंबर 2629688, 2629439, 2629939, 2628940 या विशेष टोल फ्री नंबर 1070 पर सूचित करें।

कहां कितना रहा तापमान

स्थान     न्यूनतम    अधिकतम

केलंग      -4.6              1.8

कल्पा      -3.4              8.0

कुफरी     -1.1               6.1

डलहौजी   0.0               8.9

मनाली     0.6              10.0

धर्मशाला   2.8              13.2

सोलन       3.0              19.5

शिमला      3.7              12.3

नाहन         4.9              18.0

भुंतर           5.2             13.2

सुंदरनगर    5.5            15.5

पालमपुर    6.0             17.0

चंबा            6.9            15.7

ऊना           7.2            18.4

कांगड़ा       8.2            17.5  (तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.