अब अपनी लड़ाई खुद लड़ रही हैं महिलाएंः स्मृति ईरानी
शिमला में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि आज देश भर में अब महिलाएं आगे आ रही हैं। अब महिलाएं खुद अपनी लड़ाई लड़ रही हैं।
By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 02:33 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 03:18 PM (IST)
शिमला, जेएनएन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित मिशन साहसी के कार्यक्रम में वीरवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि ये मिशन काफी सराहनीय है। आज देश भर में अब महिलाएं आगे आ रही हैं। अब महिलाएं खुद अपनी लड़ाई लड़ रही हैं।
इस कार्यक्रम में जो बेटियां आई हैं, असल मे इनके माता-पिता बधाई के पात्र हैं जिन्होंने इन्हें प्रोत्साहित किया है। हमें बेटियों को आगे लाने में भूमिका निभानी होगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री व रिटायर्ड मेजर छवि सक्सेना शामिल हुए।
मिशन साहसी के तहत जितने भी शिक्षण संस्थानों में छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे हैं। उसका मेगा डेमोंस्ट्रेशन शुरू, जिसमे शिमला शहर से लगभग 1500 छात्राएं भाग लेंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें