Move to Jagran APP

जल्द प्रदेश का दौरा करेंगे शुक्ला : मुसाफिर

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला का शिमला दौरा सफल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 06:55 AM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 06:55 AM (IST)
जल्द प्रदेश का दौरा करेंगे शुक्ला : मुसाफिर
जल्द प्रदेश का दौरा करेंगे शुक्ला : मुसाफिर

जागरण संवाददाता, शिमला : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला का शिमला दौरा सफल रहा है। इससे कार्यकत्र्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने पार्टी में अनुशासन को कड़ाई से लागू करने पर जोर देते हुए किसी भी नेता के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी या मीडिया में जाने के प्रति सचेत किया है।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने बताया कि शुक्ला जल्द प्रदेश का दौरा कर कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे। उनका पहला दौरा औपचारिकता, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी से मिलना व संवाद करना था। शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में पार्टी जोश में और मजबूत स्थिति में है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स से मिलकर भी प्रदेश कांग्रेस की पूरी स्थिति की जानकारी ली। वीरभद्र ने शुक्ला को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बनने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है। दोनों नेताओं ने कहा कि कुलदीप राठौर सबको साथ लेकर पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.