Move to Jagran APP

शिंदे होंगे हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी!

अंबिका सोनी लंबे अर्से से हिमाचल के कार्यभार से खुद को मुक्त किए जाने के लिए आलाकमान पर दबाव बना रही थीं।

By Babita KashyapEdited By: Published: Tue, 18 Jul 2017 12:36 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jul 2017 09:16 AM (IST)
शिंदे होंगे हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी!
शिंदे होंगे हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी!

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल को नया प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जल्द मिलेगा। अंबिका सोनी की जगह सुशील कुमार

loksabha election banner

शिंदे लेंगे। कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी के लिए शिंदे का नाम चर्चा में है। यूपीए सरकार में पूर्व गृहमंत्री एवं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके सुशील कुमार शिंदे जल्द हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।

शिंदे के नाम पर लगभग मुहर लग चुकी है। इसके अलावा सहप्रभारी पद के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कोई करीबी नियुक्त होने वाला है। इस दिशा में दिल्ली स्थित मुख्यालय से मुहर लग चुकी है। अंबिका सोनी लंबे अर्से से हिमाचल के कार्यभार से खुद को मुक्त किए जाने के लिए आलाकमान पर दबाव बना रही थीं। चुनाव से ठीक पहले अंबिका सोनी के प्रभारी पद से हटने के फैसले ने अधिकांश लोगों को सोचने पर विवश भी किया है। हालांकि समय और परिस्थिति को देखते हुए आलाकमान के सामने चुनावी माहौल में किसी अनुभवी व्यक्ति को प्रभार सौंपने की चुनौती थी।

इस चुनौती से निपटने के लिए उन्होंने शिंदे पर विश्वास जताया है जिनके हिमाचल आते ही पार्टी में बड़ा फेरबदल संभव है और उन्हें पार्टी के भीतर जरूरी सर्जरी करने के भी निर्देश दिए गए हैं। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की आंतरिक गतिविधियों को रास्ते पर लाने के लिए शिंदे को आलाकमान द्वारा पूरी जिम्मेदारी दी जा रही है। हालांकि इस संबंध में अभी अधिकारिक निर्णय नहीं आया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू का कहना है कि राष्ट्रपति चुनाव के बाद संभव है कि आलाकमान इस मामले पर निर्णय सुनाएगा।

यह भी पढ़ें: बर्खास्त हो सरकार, जल्द हों चुनाव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.