Move to Jagran APP

Shimla Weather Update: प्रदेशभर में तापमान लुढ़का, हिल्‍स क्‍वीन का पारा चढ़ा; पढ़ें पूरी खबर

Himachal Weather update हिमाचल प्रदेश में सभी स्थानों पर तापमान नीचे गिर रहा है। चाहे न्यूनतम तापमान की बात हो या फिर अधिकतम तापमान गिरावट दर्ज रही।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 02:58 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 02:58 PM (IST)
Shimla Weather Update: प्रदेशभर में तापमान लुढ़का, हिल्‍स क्‍वीन का पारा चढ़ा; पढ़ें पूरी खबर
Shimla Weather Update: प्रदेशभर में तापमान लुढ़का, हिल्‍स क्‍वीन का पारा चढ़ा; पढ़ें पूरी खबर

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में सभी स्थानों पर तापमान नीचे गिर रहा है। चाहे न्यूनतम तापमान की बात हो या फिर अधिकतम तापमान, गिरावट दर्ज रही। बुधवार को साढ़े नौ बजे जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश का सबसे गर्म रहने वाला शहर ऊना और नाहन में तापमान मामूली तौर पर अधिक रहा, जबकि शिमला शहर अधिकतम तापमान के मामले में बढ़त वाला रहा। आमतौर पर राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। मैदानी क्षेत्र ऊना में एक डिग्री तापमान बढ़ा। इसी तरह से नाहन शहर में भी दो डिग्री न्यूनतम तापमान की वृद्धि हुई।

loksabha election banner

राज्य के 22 स्थानों से न्यूनतम तापमान लिया गया है। बीस स्थानों में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। राज्य मुख्यालय शिमला में अधिकतम तापमान बढ़ा है। राजधानी में दो डिग्री सेल्सियस तापमान अधिक रहा। इसके अलावा सभी स्थानों पर दिन का तापमान भी कम रहा। मौसम विभाग की ओर से जारी मौसम अपडेट के तहत सुबह तक किसी भी स्थान पर न तो बर्फबारी हुई और न तो बारिश। लेकिन सुबह के बाद कुल्‍लू व लाहुल स्‍पीति के पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह आने वाले चौबीस घंटों के दौरान ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी व निचले स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.