विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्मार्ट सिटी की 5 पार्किंग आवंटित, शिमला नगर निगम को सालाना मिलेगा एक करोड़ का राजस्व

Published: Mon, 19 Oct 2026 02:26 PM (IST)

नगर निगम शिमला ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत निर्मित पांच पार्किंग स्थलों का आवंटन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

पांच पार्किंग स्थलों के आवंटन पत्र जारी, फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के आधार पर हुआ आवंटन

पांच पार्किंग स्थलों के आवंटन पत्र जारी, फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के आधार पर हुआ आवंटन

HighLights

  1. पांच स्मार्ट सिटी पार्किंग स्थलों का आवंटन पूरा हुआ।

  2. नगर निगम को सालाना एक करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा।

  3. शहर में 400 वाहनों की पार्किंग क्षमता बढ़ेगी।

जागरण संवाददाता, शिमला। राजधानी शिमला में नगर निगम ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तैयार की गई पांच पार्किंग के आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

शुक्रवार को निगम प्रशासन ने आवंटित पार्किंग स्थलों के लिए संबंधित आवेदकों को आवंटन पत्र जारी कर दिए। इस प्रक्रिया से नगर निगम को सालाना लगभग एक करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है। इससे निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तैयार की गई पांच पार्किंग स्थलों को सरकार की मंजूरी के बाद नगर निगम को सौंपा गया था।

इसके बाद निगम प्रशासन ने इन पार्किंग स्थलों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की। निगम की ओर से फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

इसमें विकास नगर और ऑकलैंड सहित अन्य स्थानों पर बनी पार्किंग के लिए आवेदन मांगे गए थे। आवेदनों के आधार पर निगम प्रशासन ने आवंटन की प्रक्रिया पूरी करते हुए शुक्रवार को आवंटन पत्र जारी किए। अधिकारियों ने आवंटन पत्रों पर हस्ताक्षर कर इन्हें संबंधित आवंटियों को भेज दिया है। इन पार्किंग स्थलों के आवंटन से निगम को नियमित आय प्राप्त होगी।

400 वाहनों को पार्क करने की क्षमता

शहर में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण पार्किंग की मांग भी बढ़ रही है। ऐसे में स्मार्ट सिटी के तहत विकसित पार्किंग स्थलों का संचालन शुरू होने से वाहन चालकों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं, नगर निगम को इन पार्किंग स्थलों से सालाना लगभग एक करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो सकेगा। इससे शहर के लोगों को राहत मिलेगी, साथ ही सड़कों के किनारे पार्किंग से भी छुटकारा मिलेगा।