विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला में पुलिस की दबंगई, ASI ने टैक्सी ड्राइवर को मारी लात, वीडियो वायरल होने के बाद SSP गौरव ने लिया एक्शन

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 02 May 2026 11:38 AM (IST)

शिमला में एक पुलिस एएसआई ने वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान एक टैक्सी चालक को लात मार दी। घटना का वीडियो ...और पढ़ें

HighLights

  1. शिमला में पुलिस एएसआई ने टैक्सी चालक को लात मारी।

  2. वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान हुई यह घटना।

  3. वीडियो वायरल होने पर एएसआई निलंबित, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक पुलिस वाले दबंगई सामने आई है। पुलिस थाना बालूगंज के तहत शिमला के तवी मोड़ पर वीवीआइपी मूवमेंट के दौरान पुलिस एएसआई ने टैक्सी चालक को लात मार दी। पिटाई के प्रसारित वीडियो के बाद पुलिस ने संबंधित एएसआइ को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर सामने आए वीडियो के आधार पर यह कार्रवाई की है।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना कब की है और संबंधित टैक्सी चालक के बयान भी दर्ज नहीं किए हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

सड़क किनारे से गाड़ी हटाने पर शुरू हुआ विवाद

टैक्सी चालक आशीष कुमार ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। आशीष का आरोप है कि वीवीआइपी मूवमेंट के दौरान उन्होंने अपनी बाइक और कार तवी मोड़ से कुछ आगे सड़क किनारे खड़ी की थी। पुलिस द्वारा वाहन हटाने के लिए कहे जाने पर उसने असमर्थता जताई, जिसके बाद उसकी बाइक का चालान काटने की कार्रवाई शुरू की गई।

वीडियो बनाने लगा तो छाती पर मार दी लात

आरोप है कि इस दौरान जब उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया तो एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ बदसलूकी की और छाती पर लात मार दी। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। 

फिलहाल पुलिस मामले की सच्चाई जानने में जुटी है और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में आशा वर्कर सहित ये कर्मी नहीं लड़ पाएंगे पंचायत चुनाव, होमगार्ड्स के लिए नहीं मनाही