विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला में लापता पिता के बाद बेटी भी सतलुज में मृत मिली, आखिर गाड़ी से नदी में कैसे पहुंचे? सड़क किनारे मिली थी पिकअप

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 24 Sep 2026 12:29 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2026 12:55 PM (IST)

शिमला के कुमारसैन से 12 सितंबर से लापता 18 वर्षीय स्नेहा सतलुज नदी में मृत मिली है, जिसके पिता कुलदीप ...और पढ़ें

शिमला के कुमारसेन में लापता पिता और बेटी के सतलुज नदी से शव बरामद हुए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

शिमला के कुमारसेन में लापता पिता और बेटी के सतलुज नदी से शव बरामद हुए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. कुमारसैन से लापता 18 वर्षीय स्नेहा सतलुज नदी में मृत मिली।

  2. पिता कुलदीप राणा का शव भी पहले सतलुज नदी से बरामद हुआ था।

  3. गाड़ी सड़क किनारे मिली, नदी में पहुंचने का रहस्य बरकरार।

जागरण संवाददाता, शिमला। जिला शिमला के कुमारसैन क्षेत्र से 12 सितंबर से लापता 18 वर्षीय स्नेहा सतलुज नदी में मृत मिली है। पुलिस ने युवती का शव बरामद कर लिया है। स्नेहा अपने पिता कुलदीप राणा के साथ कुमारसैन गई थी। इसके बाद दोनों अचानक लापता हो गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से दोनों की तलाश की जा रही थी। 

इसी दौरान पहले कुलदीप राणा का शव सतलुज नदी से बरामद हुआ था। अब उनकी बेटी स्नेहा का शव भी बरामद कर लिया गया है। शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में मातम पसरा है। इस दुखद घटना से क्षेत्र में भी शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पत्नी से हुई थी लास्ट बार बात

पिता-पुत्री गाड़ी में कुमारसेन गए हुए थे व देर रात वापस आ रहे थे। इस दौरान कुलदीप राणा की पत्नी से बात हुई थी व उसने 10 मिनट में घर पहुंचने की बात कही थी, लेकिन वे नहीं पहुंचे। 

सड़क किनारे बरामद हुई थी गाड़ी

इसके बाद सर्च अभियान चलाया। कुलदीप राणा की गाड़ी सड़क किनारे से बरामद हुई थी व उसका बाईं तरफ का शीशा टूटा हुआ था। करीब 8 दिन बाद कुलदीप का शव सतलुज नदी से बरामद हुआ था और अब 12 दिन बाद उनकी बेटी भी मृत मिली है। 

गाड़ी से नदी में कैसे पहुंचे 

कुलदीप राणा की गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। ऐसे में वे दोनों सतलुज नदी में कैसे पहुंच गए, इसको लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के जांच के बाद यह गुत्थी सुलझेगी। 

यह भी पढ़ें: सोलन में दिल दहलाने वाली घटना, मायके आई महिला ने 6 माह की बच्ची को पानी डुबोकर मार डाला; फिर खुद भी दे दी जान