विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला में पलक झपकते ही सतलुज नदी में समाई गाड़ी, मैकेनिक ने बताई आंखों देखी; NDRF ने निकाला वाहन व शव

By Atul Kashyap Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 16 Jun 2026 02:52 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2026 05:06 PM (IST)

शिमला जिले में लुहरी-आनी सड़क पर नौरी के पास एक गाड़ी सतलुज नदी में गिर गई। एनडीआरएफ और स्थानीय टीम ...और पढ़ें

HighLights

  1. गाड़ी शिमला के नौरी के पास सतलुज नदी में गिरी।

  2. वाहन से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया।

  3. एनडीआरएफ और स्थानीय टीमों ने बचाव अभियान चलाया।

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर (शिमला)। हिमाचल प्रदेश में जिला शिमला के तहत एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत लुहरी-आनी सड़क पर नौरी के समीप यह हादसा हुआ। एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए पलक झपकते ही सतलुज नदी में समा गया। एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों व प्रशासन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को गहरे पानी से ढूंढ निकाला। गाड़ी में एक व्यक्ति का शव भी बरामद हुआ है। 

मैकेनिक ने बताई आंखों देवी

पुलिस ने निरमंड के लभोरा निवासी 35 वर्षीय मान सुख पुत्र केशव राम के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस ने बताया कि वह लुहरी आनी मार्ग पर नौरी में मोटर मैकेनिक की दुकान चलाता है। रविवार शाम करीब छह बजे वह अपनी दुकान से नीचे सतलुज नदी की ओर गए थे। इसी दौरान उन्होंने पराशन की ओर से लुहरी सैंज की तरफ जा रहे सफेद और सिल्वर रंग के एक वाहन को देखा।

चट्टान से टकराकर सीधे नदी में समाया वाहन

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, नौरी के समीप वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे जा गिरा। वाहन पहले एक बार चट्टान से टकराया और उसके बाद सीधे सतलुज नदी के बीचों बीच जा समाया। उन्होंने आशंका जताई कि हादसा वाहन चालक की तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण हुआ।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: मनाली माल रोड पर गाड़ी लेकर पहुंच गए टूरिस्ट, पुलिस ने किया 20000 रुपये का चालान; एडवायजरी जारी

यह भी पढ़ें: 'किराये के कमरे में पिटाई के बाद 26 KM दूर नाले में फेंका', चंबा में युवक की बेरहमी से हत्या; पुलिस ने 3 अरेस्ट किए