विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला के ओल्ड बैरियर के पास आपस में भिड़ीं 4-5 गाड़ियां, कई लोग घायल; हादसे के बाद ट्रैफिक बाधित

Published: Tue, 27 Oct 2026 01:50 PM (IST)

शिमला के ओल्ड बैरियर के पास मंगलवार को 4-5 गाड़ियों की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कई लोग घायल हुए ...और पढ़ें

शिमला के ओल्ड बैरियर के पास आपस में भिड़ीं 4-5 गाड़ियां (जागरण फोटो)


शिमला के ओल्ड बैरियर के पास आपस में भिड़ीं 4-5 गाड़ियां (जागरण फोटो)

HighLights

  1. शिमला ओल्ड बैरियर पर 4-5 गाड़ियों की जोरदार टक्कर हुई

  2. हादसे में कई लोग घायल, उपचार हेतु आईजीएमसी शिमला

  3. पुलिस ने यातायात बहाल किया, चालकों से सावधानी की अपील

जागरण संवाददाता, शिमला। राजधानी शिमला के ओल्ड बैरियर के समीप मंगलवार को 4 से 5 गाड़ियों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला भेजा गया। दुर्घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हादसे की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे किया।

इसके बाद सड़क पर यातायात को दोबारा सुचारु करवाया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सड़क पर फंसे वाहनों की आवाजाही बहाल हो सकी।

वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील

यातायात पुलिस शिमला ने वाहन चालकों से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का ध्यान रखना और सड़क पर अन्य वाहनों से उचित दूरी बनाए रखना जरूरी है। वाहन चालकों को