धर्मशाला में सात घंटे बरसे बादल
वीरवार को धर्मशाला में सात घंटों में ऐसे बरसो मेघ की रिकार्ड 75.4 मिलीमीटर वर्षा दर्जा की गई। ऐसी ही बारिश कांगड़ा में भी हुई लेकिन 3
राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल से विदा होने से पहले मानसून असर दिखा रहा है। प्रदेश में वीरवार को कई स्थानों पर बारिश हुई। कांगड़ा जिला के धर्मशाला में बादल सात घंटे बरसे। इस दौरान 75.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजधानी शिमला में बूंदाबांदी हुई।
बारिश के कारण हमीरपुर में तीन मकान और कांगड़ा में एक दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। बारिश के कारण ठंड बढ़ने से सर्दी की आहट का अहसास होने लगा है। ठंड के कारण कई स्थानों में ऊनी कपड़े निकालने की नौबत आ गई है। शिमला सहित अन्य पर्यटन स्थलों में इन दिनों पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। मैदानी क्षेत्रों से कई पर्यटक पहाड़ पर पहुंचने लगे हैं। मौसम विभाग ने 20 सितंबर को प्रदेश के अधिकतर स्थानों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। कहां कितनी हुई बारिश
कांगड़ा,38.8
चायल,06
जवाली,02
(बारिश मिलीमीटर में) कहां कितना रहा तापमान
स्थान,,न्यूनतम,अधिकतम
कल्पा,8.8,22.3
शिमला,14.6,22.4
भुंतर,17.0,31.6
सुंदरनगर,18.3,29.3
सोलन,18.5,28.0
धर्मशाला,18.6,23.6
ऊना,22.3,31.8
बिलासपुर,22.5,30.0
हमीरपुर,22.8,29.8
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)