Move to Jagran APP

वैज्ञानिक अजय शर्मा ने मांगा हिमाचल सरकार का सहयोग

न्यूटन की गति के नियम को चुनौती देने वाले शिमला के वैज्ञानिक अजय शर्मा ने प्रदेश सरकार का सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि गति के नियम को चुनौती देने वाला उनका मामला प्रधानमंत्री के साथ उठाया जाएा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Jul 2018 06:31 PM (IST)Updated: Tue, 03 Jul 2018 06:31 PM (IST)
वैज्ञानिक अजय शर्मा ने मांगा हिमाचल सरकार का सहयोग
वैज्ञानिक अजय शर्मा ने मांगा हिमाचल सरकार का सहयोग

जागरण संवाददाता, शिमला : न्यूटन की गति के नियम को चुनौती देने वाले शिमला के वैज्ञानिक अजय शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से आग्रह किया है कि वे इस मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उठाएं। उन्होंने कहा कि इस शोध से करोड़ों भारतीयों का सिर ऊंचा होगा।

loksabha election banner

उन्होंने केंद्र सरकार से भी आग्रह किया है कि उनके शोध कार्य पर सेमिनार करवाएं और प्रयोगों की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उनकी दो पुस्तकें इंग्लैंड में प्रकाशित हा चुकी हैं। न्यूटन के तीसरे नियम पर एक पुस्तक प्रकाशित होने वाली है। अजय शर्मा ने कहा कि उन्हें इस कार्य में यूरोपीय और अमेरिकी वैज्ञानिकों का बहुत सहयोग मिला है। उन्हें विदेशों से लगभग 100 से अधिक कांफ्रेंस से निमंत्रण आ चुके हैं। अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स की कांफ्रेंस वाशिंगटन में जुलाई-अगस्त 2018 में होने जा रही है। वह 29 जुलाई को तीसरी बार अमेरिका में शोधपत्र प्रस्तुत करने जा रहे हैं। कांफ्रेंस में उनके दो शोधपत्र प्रस्तुति के लिए स्वीकार हुए हैं। पहले शोधपत्र में न्यूटन की गति के तीसरे नियम की खामियों को दर्शाएंगे और तीसरे नियम के संशोधित रूप की व्याख्या करेंगे। दूसरे शोधपत्र में सिद्ध करेंगे कि नौवीं कक्षा में पढ़ाया जाने वाला दूसरा नियम न्यूटन ने नहीं दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.