हिमालयन स्कूल के 15 विद्यार्थी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिमालयन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शान
संवाद सूत्र, ठियोग : जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिमालयन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके परिणामस्वरूप स्कूल के 15 विद्यार्थियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इन विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। इनमें अखिल खाची खो-खो व एथलेटिक्स में सूर्याश, सुजल, नेहा और अर्पिता शतरंज में, विभूति सेजल, उत्कर्ष, सारिका, क्षितिज और यशवंत योग में, प्रद्युमन एथलेटिक्स और निवेदिता भाषण प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं। एक स्कूल से विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए इतने विद्यार्थियों का चयन एक साथ होना सराहनीय है।
स्कूल के प्रधानाचार्य मनु प्रकाश शर्मा ने इस उपलब्धि पर खुशी प्रकट की है। कहा कि विद्यार्थियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना स्कूल के लिए गर्व की बात है। इसका श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और प्रशिक्षक राकेश वर्मा, विनोद वर्मा, राकेश शर्मा, विनोद वर्मा एवं प्रभा शर्मा को जाता है। मनु प्रकाश ने इस उपलब्धि पर अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी है। विद्यार्थियों के राज्यस्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए शुभकामना दी है।