कमलेश व चिंत राम को बेस्ट टीचर पुरस्कार से सम्मानित
संवाद सूत्र, भावानगर : जिला किन्नौर के मॉडल पब्लिक हाई स्कूल भावानगर में मेधावी विद्यार्थियों क
संवाद सूत्र, भावानगर : जिला किन्नौर के मॉडल पब्लिक हाई स्कूल भावानगर में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में कमलेश वर्मा व चिंत राम मसोई को बेस्ट टीचर ऑफ द ईयर तथा कमल हाउस को हाउस ऑफ द ईयर के पुरस्कार से नवाजा गया। समारोह में योगेन्द्र मखैक उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला किन्नौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सुरेन्द्र धीमान, अशोक ठाकुर, जयचंद भलूणी, उमा ठाकुर, शोर सिंह जोशी व सीताराम विशिष्ट अतिथी के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य चिंत राम व अन्य अध्यापकों ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी व स्कूल द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य ने बताया कि वर्ष भर स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों जैसे प्रश्नोत्तरी, भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन, पेन्टिग, फंडामेंटल गणित, सामान्य ज्ञान टैलेंट हंट, हिंदी व अंग्रेजी निबंध लेखन, राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन आदि में भाग लिया। कबड्डी, वालीबॉल, खो-खो में खंड व जिलास्तर पर उत्कृष्ट प्रर्दशन किया।
शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल प्रर्दशन करने पर नर्सरी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया व दसवीं कक्षा में अव्वल रहने वाले साक्षी नेगी, अनुराग चारस व सुमित नेगी को सम्मानित किया गया। रंगारंग कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दे दर्शकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। 5वीं कक्षा के अमनदीप व 7वीं के छात्र सौरभ का एकलगान भी खूब सराहा गया। पूरे सत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्कूल के अध्यापकों सपना धीमान, बंसी लाल मुखिया, नरेन्द्र सबरवाल, सत्या नेगी, मीना देवी, कविता कुमारी, अंजु नेगी, लक्ष्मी नेगी, अनुपमा भारती, विरेन्द्र सिंह नेगी, सुजाता, देवदासी, चान्दनी व चालक प्रकाश को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया।