राठौर को प्रदेशाध्यक्ष मानने के लिए तैयार नहीं कांग्रेस नेता : सत्ती
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का कहना है कि कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह राठौर को अध्यक्ष मानने को तैयार नहीं है। कांग्रेस की हालत यह हो चुकी है कि बिन सेना के सेनापति मात्र अखबारी बयानो तक सीमित रह गया है। सत्ती ने सुझाया कि कांग्रेस के स्थापित नेता उनका(राठौर)बिस्तर न समेट दे। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के बयानों का कड़ा उत्तर देते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि सरकार की उल्टी गिनती को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं।
राज्य ब्यूरो, शिमला : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि कुलदीप राठौर को कांग्रेस नेता प्रदेशाध्यक्ष मानने के लिए तैयार नहीं हैं। राठौर बिना सेना के सेनापति हैं। कांग्रेस नेता कहीं राठौर को पद से न हटवा दें।
सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती को लेकर कुलदीप राठौर सपने देख रहे हैं। वास्तविकता यह है कि प्रदेश भाजपा सरकार दो वर्ष में मजबूत हुई है। कभी पूरे देश में राज करने वाली कांग्रेस आज क्षेत्रीय दलों के सहारे खुद को जिदा रखने का प्रयास कर रही है। कुलदीप राठौर हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनने का सपना देखना छोड़ दें। उनके नेतृत्व में कांग्रेस की लड़ाई इतनी गहरा गई है कि जितने विधानसभा क्षेत्र हैं, उतने मुख्यमंत्री के दावेदार पार्टी में हो गए हैं। यही वजह है कि कांग्रेस नेता आए दिन कुलदीप राठौर के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के पास शिकायतों का पिटारा लेकर पहुंच जाते हैं। इन परिस्थितियों में भाजपा पर बयानबाजी करने से अच्छा है कि कुलदीप राठौर अपनी अध्यक्ष पद की कुर्सी को बचाएं।