बुखार हुआ तो सैहब कर्मचारी करेंगे छुट्टी, सुपरवाइजर करेंगे स्कैनिग
जागरण संवाददाता शिमला नगर निगम शिमला के सफाई कर्मचारी बिना थर्मल स्कैनिग के काम पर नही
जागरण संवाददाता, शिमला : नगर निगम शिमला के सफाई कर्मचारी बिना थर्मल स्कैनिग के काम पर नहीं जा सकेंगे। प्रत्येक वार्ड के सभी कर्मचारी अपने वार्ड में सुबह एक स्थान पर एकत्रित होंगे। सैहब सुपरवाइजर कर्मचारियों की थर्मल स्कैनिग करेगा। तापमान सामान्य होने पर ही कर्मचारी ड्यूटी देंगे। बुखार होने पर कर्मचारियों को छुट्टी करनी पड़ेगी। नगर निगम शिमला ने सभी सैहब सुपरवाइजरों को इन्फ्रारेड थर्मामीटर उपलब्ध करवा दिए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते नगर निगम शिमला ने यह कदम उठाया है। निगम के सैहब कर्मचारियों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी कर्मचारियों को मास्क, ग्लब्ज और जूते पहनना आवश्यक होगा। यदि कोई कोताही बरतते पाए जाएगा तो नगर निगम शिमला ऐसे कर्मचारी पर कार्रवाई करेगा। निगम करवाएगा कर्मचारियों की रेंडम टेस्टिंग
नगर निगम शिमला सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों के रेंडम टेस्ट करवाएगा। किसी वार्ड से एक कर्मचारी का टेस्ट लिया जाएगा, ताकि कोरोना संक्रमण का पता चल सके। डोर-टू-डोर गारबेज क्लेक्टर को भी इन सभी नियमों का पालन करना होगा। इसके अलावा क्वारंटाइन किए गए घरों और पॉजिटिव आए मामलों के घरों से कूड़ा उठाने के लिए अलग से कर्मचारी तैनात किए गए हैं। निगम ने कर्मचारियों को आदेश दिए हैं कि कूड़ा उठाते समय एहतियात बरतें।