विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JEE Main Result में हिमाचल के टॉपर रोहित ने कैसे पाई सफलता? रोजाना 10 घंटे पढ़ाई में इस सिलेबस को किया फॉलो

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 22 Apr 2026 05:28 PM (IST)

मंडी के छात्र रोहित शर्मा ने जेईई मेन में 99.95 परसेंटाइल के साथ हिमाचल प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने ...और पढ़ें

जेईई मेन रिजल्ट में रोहित शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में टॉप किया है।

जेईई मेन रिजल्ट में रोहित शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में टॉप किया है।

HighLights

  1. रोहित शर्मा ने जेईई मेन में 99.95 परसेंटाइल प्राप्त किए।

  2. सफलता के लिए रोजाना 10-11 घंटे पढ़ाई और मॉक टेस्ट।

  3. आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग का सपना।

जागरण टीम, सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में जेईई मेन में मंडी के छात्र ने टॉप किया है। डीएवी पब्लिक स्कूल ग्रयोह के छात्र रोहित शर्मा ने जेईई मेन में 99.95 परसेंटाइल से प्रदेश में टॉप किया है। हमीरपुर जिले के गांव पंजोत के निवासी रोहित के पिता मनोहर लाल शर्मा सेवानिवृत्त सैनिक व पटवारी हैं और माता रीना देवी गृहिणी हैं।

कैसे पाई सफलता

रोहित ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि रोजाना 10 से 11 घंटे की पढ़ाई, एनसीईआरटी पर फोकस और मॉक टेस्ट से यह संभव हुआ।

प्रधानाचार्य ने बताई और भी उपलब्धियां

स्कूल प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने बताया कि रोहित न केवल पढ़ाई, बल्कि साइंस कांग्रेस और मैथ्स ओलिंपियाड में भी राज्यस्तर पर विजेता रहे हैं। रोहित ने पढ़ाई के साथ विद्यालय की अन्य गतिविधियों में भी हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लिया। चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस, मैथ्स एक्टिविटी मिडिल, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी कैटेगरी में रोहित शर्मा ने राज्यस्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

आइआइटी मुंबई में प्रवेश का सपना

उनका कहना है कि सफलता के लिए इंटरनेट मीडिया का सकारात्मक उपयोग करने वाले रोहित अब आइआइटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने का सपना देख रहे हैं। रोहित अब जेईई एडवांस में सफलता प्राप्त करने में जुटे हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

विद्यालय के अध्यक्ष जस्टिस प्रीतम पाल, उपाध्यक्ष मंजुला ठाकुर, मैनेजर एसके शर्मा, सदस्यों और विज्ञान विभाग के सभी शिक्षकों ने रोहित को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दी हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में 48 साल बाद राष्ट्रपति होंगी दीक्षा समारोह की मुख्य अतिथि, चल रही खास तैयारी