जुब्बल, कोटखाई की अधिकतर सड़कें बहाल
भाजपा जुब्बल नावर कोटखाई के पदाधिकारियों ने कहा है कि क्षेत्र में बंद अधि
संवाद सूत्र, जुब्बल : भाजपा जुब्बल नावर कोटखाई के पदाधिकारियों ने कहा है कि क्षेत्र में बंद अधिकतर सड़कों को खोल दिया हैं। इनमें कठासू-बरथाटा, जाचली, पटसारी, हिमरी, पाली, झगरोली, कुईनल, गोलों, कराल, नगान, खलाना, गवालट, रेओट, मिहाणी, क्यारवी, गलेआ, गोविंदपुर, कुफर बाग, दरकोटी, जाशला, रेयोघाटी, बदरूनी, पोहल, महासू, देवगढ़, बडवी आदि शामिल हैं। इस वर्ष सेब सीजन के दौरान भारी बारिश से सड़कें भूस्खलन और बहने से बाधित हो गई थीं। सड़कों को दुरुस्त करवाने में विधायक नरेंद्र बरागटा लोक निर्माण विभाग व सभी संबंधित विभागों से संपर्क बनाए हुए हैं। कई बार बरागटा ने सड़कों का दौरा किया। इस संदर्भ में प्रशासन ने एक वाट्सएप ग्रुप भी बनाया है, जिससे तुरंत सूचना अधिकारियों तक पहुंच रही है। भाजपा के पदाधिकारियों मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैईक, महामंत्री सतीश पिरटा, राकेश शर्मा, रविंद्र चौहान, यशवीर जस्टा, जिला परिषद टिक्कर वार्ड चेत राम, प्रवीन छाजटा, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश डोगरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक जस्टा, जिला मीडिया प्रभारी राजीव मैहता, महामंत्री अंकुश चौहान, सुशील कदशोली, परवीन चौहान, महावीर झगटा, अनिल चतरानटा, देवेंद्र श्याम, इंद्र चौहान, महेंद्र नेकटा, ज्ञान ठाकुर, रिंकू घालटा ने विधायक नरेंद्र बरागटा का धन्यवाद किया है।