सड़क हादसे में सहायक सचिव की मौत
समरहिल-नेरी रोड पर एक गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 09:24 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 09:24 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शिमला : समरहिल-नेरी रोड पर एक गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा रविवार को हुआ। मृतक की पहचान टूटू मझायट के पंचायत सहायक सचिव सुरेंदर की रूप में हुई। हादसे में एक अन्य युवक संजय जोकि चायल के नजदीक जीतनगर का रहने वाला है, घायल है। उसका उपचार आइजीएमसी में चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना के कारण की जाच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें