Move to Jagran APP

जाख देवता की भविष्यवाणी, वर्षभर रहेगी सुख-शांति

देवी देवताओं के आगमन के क्षेत्रीय मंदिरों के कपाट भी खुल गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 06:21 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 06:21 PM (IST)
जाख देवता की भविष्यवाणी, वर्षभर रहेगी सुख-शांति
जाख देवता की भविष्यवाणी, वर्षभर रहेगी सुख-शांति

अतुल कश्यप, रचोली

loksabha election banner

देवी-देवताओं का स्वर्ग प्रवास खत्म होते ही मंदिरों के कपाट खुल गए हैं। रामपुर क्षेत्र के देवता जाख रचोली ने गूर के माध्यम से इस वर्ष क्षेत्र में सुख-शांति रहने की भविष्यवाणी की है। देवता के स्वागत के लिए सैकड़ों लोग एकत्र हुए और सुख-शांति का आशीर्वाद लिया।

मान्यता है कि रामपुर सहित ननखड़ी, आउटर सिराज आदि क्षेत्रों के देवी-देवता मकर संक्रांति के दिन सुबह स्वर्ग प्रवास पर इंद्र देवता की सभा में भाग लेने लिए जाते हैं, जहां पर कुछ एक सप्ताह तो कुछ 15 दिन और कुछ एक माह तक रहते हैं। तब तक मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। बुधवार को एक माह के प्रवास के बाद सभी देवी-देवताओं के लौट आने से मंदिरों में भी हलचल शुरू हो गई है। ग्रामीणों ने द्वारा देव वाद्य यंत्रों की धुनों पर और पारंपरिक पूजा-अर्चना कर देवताओं का स्वागत किया। इसके बाद देवताओं की मूर्तियों को रथ पर सजाया। देवता बसाहरू, गसो काजल, दरकाली के देवता साहब लक्ष्मीनारायण, लालसा में दोगड़ू देवता, बरांदली में छत्रखंड देवता, डंसा देवता, शोली में शोलेश्वर महादेव के मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। वहीं, मंदिर कमेटी द्वारा इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया। देवताओं के लौटने के बाद अब मंदिरों में लोगों को आना-जाना शुरू हो गया है।

-----

दूर-दूर से लोग भविष्यवाणी सुनने आते हैं

रामपुर क्षेत्र के देवता जाख ने गूर के माध्यम से वर्षभर क्षेत्र में अच्छी फसल, मौसम अनुकूल बने रहने और सुख-शांति की भविष्यवाणी की है। इसके बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली, क्योंकि क्षेत्र में खुशहाली देवता की भविष्यवाणी पर ही निर्भर करती है और लोग दूर-दूर से इसे सुनने के लिए आते हैं। इसके बाद गूर ने सभी लोगों को आशीर्वाद स्वरूप सरसों के दाने दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.