'सर! दीपावली है, DA की दो किस्तें जारी कर दीजिए; कर्मचारी-पेंशनरों ने त्योहार से पहले सुक्खू सरकार से की भावुक अपील
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने दीपावली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) की दो लंबित किस्तें जारी करने की मांग ...और पढ़ें
-1791549258786_m.webp)
कार्यक्रम के दौरान लोगों से बात करते सीएम सुक्खू। फाइल फोटो
HighLights
महासंघ ने दीपावली से पहले डीए की लंबित किस्तें जारी करने की मांग की।
कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहार से पहले आर्थिक राहत देने का आग्रह।
प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने सरकार से शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया।
राज्य ब्यूरो, शिमला। दीपावली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) की दो लंबित किस्तें जारी करने की मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश सरकार पर दबाव बढ़ाया है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने सरकार से कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि त्योहार से पहले महंगाई भत्ते की दोनों किस्तें जारी होने से कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत मिलेगी। त्रिलोक ठाकुर की अध्यक्षता में महासंघ के प्रदेशभर के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक हुई।
इसमें महासचिव राजीव चौहान, उपाध्यक्ष एलडी चौहान, जिला शिमला अध्यक्ष नृपजीत सिंह, हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव मनीश गुलेरिया और जिला कुल्लू अध्यक्ष संजीव भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी ने एकमत होकर दीपावली से पहले डीए की दो लंबित किस्तें जारी करने की मांग का समर्थन किया।
त्योहार से पहले राहत देने का आग्रह
त्रिलोक ठाकुर ने कहा कि कर्मचारी प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेंशनरों ने भी अपने सेवाकाल में प्रदेश की उन्नति में योगदान दिया है। ऐसे में सरकार को उनके आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए लंबित महंगाई भत्ते की किस्तें जारी करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों और आपसी सद्भाव का पर्व है। सरकार को कर्मचारियों और पेंशनरों की भावनाओं को समझते हुए त्योहार से पहले दोनों किस्तें जारी करने का सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। महासंघ ने उम्मीद जताई कि सरकार इस मांग पर गंभीरता से विचार कर जल्द घोषणा करेगी।
