विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के रामपुर में सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में गिरी बस, एक यात्री की मौत

Published: Fri, 09 Oct 2026 09:47 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2026 10:18 AM (IST)

रामपुर में शुक्रवार सुबह एक निजी बस सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में गिर गई, जिसमें एक यात्री की ...और पढ़ें

रामपुर में सड़क से फिसलकर खाई में गिरी बस (जागरण फोटो)

रामपुर में सड़क से फिसलकर खाई में गिरी बस (जागरण फोटो)

HighLights

  1. रामपुर में निजी बस 50 मीटर गहरी खाई में गिरी।

  2. हादसे में एक यात्री की मौत, एक गंभीर घायल।

  3. 20 यात्रियों में से कई हुए चोटिल, अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, रामपुर बुशहर। रामपुर में शुक्रवार सुबह एक निजी बस सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में उतर गई। बस में 20 यात्री सवार थे।

हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे यात्री की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, बस शुक्रवार सुबह स्नेही से रामपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में उतर गई। बस के करीब 50 मीटर नीचे जाने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालने और अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

हादसे में दो यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य यात्रियों को भी चोटें लगी हैं। सभी घायलों का खनेरी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।