विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला में राखी की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, बच्चों को भा रहीं छोटा भीम और शिनचैन राखियां

Published: Fri, 28 Aug 2026 12:43 PM (GMT+05:30)

रक्षाबंधन वाले दिन शिमला के बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी। बच्चों में छोटा ...और पढ़ें

शिमला में राखी की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़,

शिमला में राखी की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़,

HighLights

  1. रक्षाबंधन से पहले शिमला के बाजारों में भारी भीड़।

  2. बच्चों में छोटा भीम, शिनचैन राखियों का क्रेज।

  3. मिठाई और गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग।

जागरण संवाददाता, शिमला। रक्षाबंधन के त्योहार वाले दिन राजधानी शिमला के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इससे पहले वीरवार को बाजारों में राखी की खरीदारी के लिए महिलाओं और बच्चों की भीड़ उमड़ी। मालरोड, लोअर बाजार, राम बाजार सहित शहर के अन्य बाजारों में दिनभर लोगों की आवाजाही रही।

बहनों ने भाइयों की कलाई सजाने के लिए रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां खरीदीं। मिठाई और गिफ्ट पैक की दुकानों पर भी काफी भीड़ देखने को मिली। बाजार में बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियों की सबसे ज्यादा मांग है। छोटा भीम, शिनचैन समेत कई अन्य लोकप्रिय कार्टून किरदारों वाली राखियां बच्चों को खूब पसंद आ रही हैं।

दुकानदारों के अनुसार बच्चे अपनी पसंद के कार्टून की राखी लेने को लेकर खासे उत्साहित हैं। कुछ राखियों में कार्टून के साथ लाइट और म्यूजिक की सुविधा भी दी गई है। दससे बच्चों का आकर्षण और बढ़ गया है। दुकानदारों को उम्मीद है कि शुक्रवार को राखी के दिन भी बाजारों में अच्छी खरीदारी होगी।

त्योहार से ठीक पहले बाजारों में उमड़ी भीड़ से कारोबारियों के चेहरे भी खिले नजर आए। कई बहनें दूरदराज से शिमला पहुंचकर भाइयों के लिए राखी, मिठाई और उपहार खरीद रही हैं। बाजारों में त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है

रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजार

बाजारों में इस बार पारंपरिक धागे से लेकर मोती, स्टोन, रुद्राक्ष और डिजाइनर राखियों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। महिलाओं के लिए जहां हल्की और आकर्षक राखियां पसंद की जा रही हैं, वहीं छोटे बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां प्रमुख पसंद बनी हुई हैं। दुकानदारों ने त्योहार को देखते हुए दुकानों के बाहर भी राखियों के स्टॉल लगाए हैं।

मिठाई और गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे को मिठाई और उपहार भी देते हैं। यही वजह है कि मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है। दुकानों में अलग-अलग आकार के राखी स्पेशल मिठाई और गिफ्ट पैक तैयार किए गए हैं। कई दुकानों पर ड्राई फ्रूट, चॉकलेट और अन्य सामान के आकर्षक पैक भी उपलब्ध हैं।