राजेश गुप्ता की संस्था ने पांच हजार मास्क व एक हजार सैनिटाइजर सीएम को सौंपे
ग्रीनबेरी आरकेजी ग्रुप व ग्रीनबेरी वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक ने मुख्यमंत्री को पांच हजार मास्क व एक हजार सैनिटाइजर सौंपे।
जागरण संवाददाता, शिमला : ग्रीनबेरी आरकेजी ग्रुप व ग्रीनबेरी वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक राजेश कुमार गुप्ता ने शनिवार को पांच हजार मास्क और एक हजार सैनिटाइजर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सौंपे। संस्था ने मेडिकल कॉलेज के लिए वेंटिलेटर भी दिए हैं। संस्था इससे पहले ठियोग और नारकंडा की सभी पंचायतों और प्रदेश के सभी विभागों के दफ्तरों में करीब ढाई लाख मास्क और 50 हजार सैनिटाइजर बांट चुकी है। सारी राहत सामाग्री संस्था के लीगल ऑफिसर अरुण भोयल द्वारा सौंपी गई। राजेश कुमार गुप्ता पहले भी हिमाचल सरकार को 21 लाख की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष, 11 लाख प्रधानमंत्री केयर फंड और पांच लाख उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दे चुके हैं।