Move to Jagran APP

नई जिम्मेदारी के लिए बिंदल ने छोड़ा विस अध्यक्ष का पद

विधानसभा अध्यक्ष रहे डा. राजीव बिदल वीरवार को दोपहर तीन बजे अपने पदभार से मुक्त हुए। उन्होंने तीन बजे विधानसभा के डिप्टी स्पीकर हंसराज को उनके कार्यालय में जाकर त्यागपत्र सौंपा। इसके बाद विधानसभा के सभागार में उनका विदाई कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश भारदाज विपिन परमार भी मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 08:58 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 08:58 PM (IST)
नई जिम्मेदारी के लिए बिंदल ने छोड़ा विस अध्यक्ष का पद
नई जिम्मेदारी के लिए बिंदल ने छोड़ा विस अध्यक्ष का पद

जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी संभालने के लिए डॉ. राजीव बिदल ने वीरवार को विधानसभा अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने दोपहर तीन बजे विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज को उनके कार्यालय में जाकर त्यागपत्र सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष के रूप में बिंदल ने दो वर्ष छह दिन का कार्यकाल पूरा किया।

loksabha election banner

बिंदल के त्यागपत्र सौंपने के बाद विधानसभा के सभागार में विदाई पार्टी हुई। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री सुरेश भारद्वाज, विपिन परमार के अलावा राकेश पठानिया, विक्रमादित्य सिंह समेत कई विधायक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राजीव बिदल ने विधानसभा में अध्यक्ष रहते बेहतर काम किए हैं। पार्टी ने उन्हें नई जिम्मेदारी दी है। उनके नेतृत्व में भाजपा बेहतर काम कर हिमाचल में नई बुलंदियां छुएगी। डॉ. राजीव बिदल को 10 जनवरी 2018 को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुना गया था।

विदाई पार्टी के दौरान मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने बिंदल के कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिंदल के कार्यकाल में विधानसभा परिसर में आगंतुकों को बैठने के लिए नई तकनीक की वर्षाशालिका व प्रतीक्षालय का निर्माण करवाया गया और कैंटीन को नया रूप दिया गया। विधायकों के लिए कैफेटेरिया बनाया गया। उन्होंने पक्ष व विपक्ष से अच्छा तालमेल बनाकर रखा। सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के पदोन्नति से संबंधित सभी लाभों को समय-समय पर दिया गया। सदस्यों की सुविधा के लिए पुस्तकालय अनुसंधान एवं संदर्भ समिति का गठन किया गया। भारत के राष्ट्रमंडल संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सात सदस्य होते हैं। इसमें राज्य विधानसभा अध्यक्ष को पहली बार प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। वहीं, बिदल ने अपने कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री, संसदीय कार्यमंत्री, विधानसभा उपाध्यक्ष, सभी विधायकों व हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों व कर्मियों का उनका सहयोग करने के लिए आभार जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.