Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनते ही राजीव बिदल ने बदली टोपी

हिमाचल भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष डा. राजीव बिदल ने प्रदेश प्रभारी मंगलपांडे और चुनावों के पर्यवेक्षक सुनील वी देवधर के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के बाद वे हिमाचल लौटेंगे। इस दौरान राज्य अध्यक्ष का अपने निर्वाचन हलके में जाने का कार्यक्रम है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 09:55 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 06:20 AM (IST)
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनते ही
राजीव बिदल ने बदली टोपी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनते ही राजीव बिदल ने बदली टोपी

जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिदल ने प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय और चुनाव पर्यवेक्षक सुनील वी देवधर के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। उन्होंने नड्डा को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। बिंदल बुधवार को हिमाचल लौटने के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र नाहन जाएंगे।

loksabha election banner

डॉ. राजीव बिंदल के दिल्ली दौरे के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा उनकी टोपी की रही। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने से पहले बिदल मूल रूप से पार्टी की पहचान मानी जाने वाली मैरून रंग की हिमाचली टोपी पहनते थे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली में हुए कार्यक्रम में उन्होंने सफेद रंग की हिमाचली टोपी पहनी जिस पर भाजपा का चुनाव चिह्न छपा था। हिमाचल में टोपियों की राजनीति होती रही है। हालांकि दो साल से इसमें कुछ कमी आई है। इसके बावजूद टोपियों के रंग से राज्य में राजनीतिक दल का आकलन करने की प्रथा अभी तक जारी है। कांग्रेस नेता हरे रंग की हिमाचली टोपी पहनते हैं। इसीलिए राज्य भाजपा की कमान संभालने के बाद नए अध्यक्ष की टोपी की दिल्ली तक चर्चा है। नई कार्यकारिणी पर दिल्ली चुनाव के दौरान चर्चा की उम्मीद

हिमाचल में पार्टी की नई कार्यकारिणी के गठन पर भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ही राष्ट्रीय नेताओं के साथ चर्चा होने की उम्मीद है। राज्य में नई कार्यकारिणी का गठन दिल्ली में चुनाव के बाद होना है, यह लगभग तय है। हालांकि इसके खाके पर चर्चा चुनाव के दौरान होने की उम्मीद है। इस दौरान राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर के सभी नेता दिल्ली में रहेंगे। 26 के बाद दिल्ली में मोर्चा संभालेंगे बिंदल

डॉ. राजीव बिदल 26 जनवरी के बाद दिल्ली में 10 दिन के लिए विधानसभा चुनाव की कमान संभालेंगे। पार्टी के अन्य नेता भी इस दौरान दिल्ली चुनाव में प्रचार करेंगे। पार्टी की ओर से राज्य के 36 से अधिक नेताओं की ड्यूटी दिल्ली चुनाव में लगाई जानी है। इसके लिए शीघ्र नेता दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली में विधानसभा चुनाव आठ फरवरी को है। इसलिए चुनाव से पहले तक हिमाचल भाजपा के कई नेता दिल्ली में रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.