विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather: हिमाचल में बारिश का कहर जारी, अब भी 128 सड़कें बंद; आज भी झमाझम बरसेंगे बादल

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Mon, 11 Sep 2023 04:00 AM (IST)Updated: Mon, 11 Sep 2023 08:44 AM (IST)

प्रदेश में रविवार को धूप और बादलों की लुकाछिपी का खेल देखने को मिला। सुबह से ही राजधानी शिमला सहित ...और पढ़ें

कई स्थानों पर वर्षा और बादलों ने गिराया तापमान (फाइल फोटो)
कई स्थानों पर वर्षा और बादलों ने गिराया तापमान (फाइल फोटो)

शिमला,राज्य ब्यूरो। प्रदेश में रविवार को धूप और बादलों की लुकाछिपी का खेल देखने को मिला। सुबह से ही राजधानी शिमला सहित कई स्थानों पर बादल छाए रहे और दोपहर बाद घना कोहरा छा गया। कुफरी सहित कई अन्य स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई।

प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान नाहन में 49 मिलीमीटर के करीब वर्षा दर्ज की गई। बादलों और वर्षा के कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री का ही अंतर आया है। कुछ स्थानों पर वृद्धि और कुछ में गिरावट दर्ज की गई है। 

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। जबकि कुछ स्थानों पर बादलों के साथ धूप के खिले रहने का अनुमान है। प्रदेश में एक एनएच सहित 128 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हैं और इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक नुकसान का आकलन 8677.79 करोड़ पहुंच गया है।

अभी तक 421 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जिसमें से 144 लोगों की मौत भूसखलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई है। मानसून के दौरान 2552 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। 10920 मकानों को नुकसान हुआ है।

318 दुकानों के साथ 5692 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोक निर्माण विभाग का नुकसान 2941.54 करोड़, जल शक्ति विभाग को 2118.97 करोड़, बिजली बोर्ड को 1740.16 करोड़ का नुकसान हुआ है।