कल से फिर बिगड़ेगा मौसम
प्रदेश के किसानों और बागावानों के लिए अच्छी खबर नहीं है। मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 24 अप्रैल को प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि और बारिश होगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। इसके अलावा 25 अप्रैल भी मौसम खराब रहेगा। ऐसे में प्रदेश में किसानों और बागवानों को अपनी फसल की चिता सताने लगी है। बागावानी विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम इसी तरह से रहा तो आने वाले समय में सेब की फसल को भारी नुकसान पहुच सकता है। दूसरी ओर गेंहू की फसल भी पक चुकी है ऐसे ओलावृष्टि से भारी नुकसान हो सकता है।
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश के किसान और बागावानों के लिए अच्छी खबर नहीं है। मौसम का मिजाज फिर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 24 अप्रैल को प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि और बारिश होगी। 25 अप्रैल भी मौसम खराब रहेगा। बागवानी विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम इसी तरह से रहा तो आने वाले समय में सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंच सकता है। गेंहू की फसल भी पक चुकी है ऐसे ओलावृष्टि से भारी नुकसान हो सकता है। हालांकि मंगलवार को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को सबसे गर्म ऊना जिला रहा है। ऊना में तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे ठंडे रहे केलंग का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। दो दिन के दौरान तापमान में वृद्धि हुई है। इसके कारण मैदानों में गर्मी काफी बढ़ गई है।
---------
कहां, कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
केलंग,3,16.2
कल्पा,4.5,20.2
भुंतर,11.2,30.2
सोलन,11.5,28.5
शिमला,12.4,22.6
धर्मशाला,12.4,25.4
सुंदरनगर,15.3,32
कांगड़ा,16.6,33
ऊना,17,36.7