Move to Jagran APP

हिमाचल में बारिश के साथ हिमपात

ताजा बर्फबारी होने से राज्य मुख्यालय को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग ढली-कुफरी-फागू रातभर बंद रहने के बाद सुबह ग्याहर बजे खुला। प्रशासन के कड़े प्रयासों के चलते शिमला-चौपाल खडापत्थर और नारकंडा मार्ग देर सांय खुल सके।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 06:26 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 06:19 AM (IST)
हिमाचल में बारिश के साथ हिमपात
हिमाचल में बारिश के साथ हिमपात

राज्य ब्यूरो, शिमला : शिमला के कुफरी, नारकंडा सहित प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों में वीरवार रात और शुक्रवार सुबह बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं रोहतांग दर्रा फिर से यातायात के लिए बंद हो गया है। राज्य मुख्यालय शिमला को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग ढली-कुफरी-फागू रातभर बंद रहा, जो दिन में 11 बजे खुला। शिमला-चौपाल, खडापत्थर और नारकंडा मार्ग देर सायं खुल सका। शिमला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जाखू हनुमान मंदिर, रिज मैदान और मालरोड पर हल्की बर्फबारी हुई। इससे शहर में तापमान शून्य डिग्री के करीब पहुंच गया।

loksabha election banner

मौसम का यलो अलर्ट समूचे प्रदेश में असर छोड़कर गया। वीरवार शाम से सभी जिलों में हल्की व मध्यम स्तर की बारिश शुरू हुई जो देर रात तक जारी रही। ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान काफी नीचे गिर गया है। प्रदेश के अधिकांश भागों में 24 घंटे के दौरान मौसम खराब रहने की संभावना है। अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। उसके बाद राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों को छोड़ दें तो 27 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि अधिकांश भागों में बारिश व हिमपात होने से तापमान में गिरावट आई है। जनजातीय क्षेत्र केलंग में तापमान शून्य से नीचे -3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बिलासपुर के बरठी में पारा 30 डिग्री तक उछला।

183 सड़कें बाधित हुई

मौसम खराब होने से राज्य में 183 सड़कों पर यातायात बाधित रहा। बर्फबारी से लाहुल-स्पीति में 159 सड़कें बंद हैं। शिमला जिले में 11 और सिरमौर व चंबा में पांच-पांच सड़कें बाधित हुई हैं। मंडी, कुल्लू व किन्नौर में एक-एक सड़क पर वाहन नहीं चल पाए।

तूफान से सिरमौर व मंडी में विद्युत आपूर्ति बाधित

सिरमौर जिले के तीन ब्लॉकों पांवटा, नाहन और राजगढ़ में 348 स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। मंडी के उपमंडल गोहर में 17 स्थानों पर विद्युत आपूर्ति में व्यवधान आया है। ऐसे में लोगों को वीरवार की रात अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। तापमान हा हाल

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

केलंग,-3.7,3.7

शिमला,0.2,15.1

कल्पा,0.8,8.6

मनाली,4.0,16.4

सोलन,5.2,23.0

धर्मशाला,6.6,18.2

ऊना,9.2,28.0

मंडी,9.4,22.1

चंबा,9.6,21.5

भुंतर,10.3,25.4

कांगड़ा,11.0,26.6

हमीरपुर,11.6,26.8

बिलासपुर,12.0,26.5

नाहन,13.1,22.2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.