Move to Jagran APP

चोटियों पर हिमपात से कांपा हिमाचल

मौसम के करवट बदलते ही पूरा हिमाचल ठंड की चपेट में आया गया है।

By Edited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 09:18 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 09:05 AM (IST)
चोटियों पर हिमपात से कांपा हिमाचल
चोटियों पर हिमपात से कांपा हिमाचल

शिमला, राज्य ब्यूरो। मौसम के करवट बदलते ही पूरा हिमाचल ठंड की चपेट में आया गया है। रविवार को सारा दिन आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन कहीं पर भी बारिश नहीं हुई। हालांकि पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात दर्ज किया गया। मंडी के कमरूनाग और शिकारी देवी सहित रोहतांग दर्रा, लाहुल स्पीति, चंबा जिले के पांगी व भरमौर और धौलाधार की चोटियों व किन्नर कैलाश पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। सोमवार से प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सोमवार से 14 नवंबर तक पश्चिमी हवाएं सक्रिय होने से ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में वर्षा की संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी और रात्रि के तापमान में हल्की वृद्धि होगी। रविवार को आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। बर्फबारी की संभावना को देख मैदानी इलाकों से पर्यटकों ने पहाड़ का रुख कर लिया है। मौसम के रुख बदलते ही प्रदेश में सैलानियों की तादाद बढ़ने लगी है।

कहां कितना रहा तापमान

स्थान       न्यूनतम   अधिकतम

शिमला,        9.5,       17.5

सुंदरनगर,     5.4,       19.4

भुंतर,      6.0,  18.0

कल्पा,   1.0,  10.6

धर्मशाला,  9.8, 18.8

ऊना,      9.3,  25.2

मंडी,     5.8,  22.2

नाहन,  9.9,   22.3

केलंग,  1.9, 5.0

सोलन,  7.0,  22.5

मनाली,  1.2, 17.0

चंबा,     8.5, 18.5

कुल्लू, लाहुल-स्पीति, चंबा, मंडी व कागड़ा जिले की चोटियों पर रविवार को बर्फबारी दर्ज की गई। इस कारण ठंड बढ़ गई है। सोमवार से पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से तीन दिन तक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्य व निचले हिमाचल में बारिश हो सकती है।

मनमोहन सिंह, निदेशक मौसम विभाग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.