Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rahul Gandhi: '...तो 8500 रुपये की जगह 17 हजार देंगे', नाहन में मीडिया पर भड़के राहुल गांधी

    Updated: Sun, 26 May 2024 02:09 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों शोरों से लगी हैं। इसी के चलते कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi In Himachal Pradesh) आज हिमाचल प्रदेश दौरे पर हैं। वो नाहन में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। इसके बाद ऊना के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है।

    Hero Image
    नाहन में पीएम मोदी पर जमकर बरसे राहुल गांधी।

    जागरण संवाददाता, शिमला। लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल में स्टार वार शुरू हो गया है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व 30 मई तक हिमाचल में है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की शनिवार को शिमला के रोहड़ू में रैली हुई। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज हिमाचल के नाहन पहुंचे। यहां पर उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नाहन पहुंचे, यहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला मौजूद रहे।

    नाहन के चंबा ग्राउंड में रैली को किया संबोधित

    हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के चंबा ग्राउंड में रैली को संबोधित करते हुए सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली की मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। राहुल गांधी ने कहा कि देश के मीडिया में मोदी, अडानी और अंबानी की पार्टनरशिप में चला रहे हैं। मीडिया अपनी क्रेडिबिलिटी खो चुका है।

    आजकल देश में मीडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू दिखा रहा है, जिसमें मोदी के चार चमचे सवाल करते हैं, मोदी जी आम कैसे खाते हैं। छील कर खाते हैं या चूस कर खाते हैं। जिस पर मोदी जवाब देते हैं कि सब कुछ अपने आप ही हो जाता है। उस पर चमचे वाह मोदी वाह कहते हैं।

    मोदी का डायरेक्ट परमात्मा से कनेक्शन- राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने कहा कि मोदी इंटरव्यू में कहते हैं कि परमात्मा उन्हें गाइड करते हैं। मोदी का तो डायरेक्ट कनेक्शन परमात्मा से है। अपने 30 मिनट के भाषण में राहुल गांधी ने आधे से ज्यादा समय तो मीडिया को कोसने में ही लगा दिया।

    अडानी तय करता सेब की कीमतें- राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने कहा कि अडानी सेब की कीमतें तय करता है। क्या किसी मीडिया ने हिमाचल के किसानों को सेब के कम दाम मिलने की खबर दिखाई। पांच जुलाई से देश के किसान, मजदूर और गरीब परिवार के खाते में हर माह 8500 रुपये टकाटक टकाटक टकाटक खाते में आएंगे। तब देश का मीडिया कहेगा कि राहुल गांधी देश के लोगों निठ्ठला बना रहे हैं तो मै इस राशि को दुगना कर दूंगा।

    देश को 20 से 25 लोगों के हाथ में सौंपा- राहुल गांधी

    नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों में देश 20 से 25 लोगों के हाथ में सौंप दिया है। अडानी को एयरपोर्ट से लेकर बड़े-बड़े कारखाने सौंप दिए हैं। नरेंद्र मोदी ने 22 लोगों का जो 16 लाख करोड़ कर्जा माफ किया है, उस से मनरेगा के मजदूरों के लिए अगले 24 सालों तक दिहाड़ी दी जा सकती थी।

    बीजेपी इस संविधान को तोड़ने पर उतारू- राहुल गांधी

    जब हम देश के किसानों का कर्ज माफ करेंगे। तो मीडिया दिखाएगा कि अब किसानों को कामचोर बना रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता देश की आजादी के लिए लड़े। देश की आवाज बने, भारतीय संविधान बनवाया। अब भाजपा इस संविधान को तोड़ने पर उतारू हैं। यह संविधान कोई मामूली किताब नहीं हैं। हिमाचल को इस संविधान से राज्य का दर्जा मिला है।

    मोदी ने 22 लोगों का किया कर्ज माफ- राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब हिमाचल में आपदा आई, तो हिमाचल सरकार ने 9000 करोड रुपए का सहायता राशि मांगी। नरेंद्र मोदी की सरकार ने 1 रुपये भी नहीं दिया। भारतीय जनता पार्टी ने 10 सालों में 22 अरबपति बनाए हैं। मोदी ने जिन 22 लोगों का कर्ज माफ किया, उन्होंने विदेशों की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया। नोटबंदी ने आम आदमी और जीएसटी ने छोटे व्यापारियों का रोजगार छीन लिया।

    अडानी और अंबानी करते किसानों की फसलों के प्राइस फिक्स्ड

    अडानी और अंबानी किसानों की फसलों के प्राइस फिक्स्ड करते है। कोई मीडिया किसान की बात को नहीं दिखता। हम किसानों के लिए एमएसपी लाने जा रहे हैं। देश की महिलाओं के खाते में हर साल 1 लाख रुपए टकाटक टकाटक डालेंगे। देश के युवाओं को भाजपा की तरह धोखे में रखकर 2 करोड़ नौकरियां का झूठा वादा नहीं करेंगे। 1 साल में 30 लाख नौकरियां देंगे।

    आंगनबाड़ी महिलाएं और आशा वर्कर का दोगुना होगा वेतन

    ग्रेजुएट युवाओं के लिए नया नियम लेकर आए हैं। पहली नौकरी पक्की अधिकार, टकाटक टकाटक बैंक में पैसे आएंगे। मनरेगा की तैयारी 240 से बढ़कर 400 रुपए करेंगे। आंगनबाड़ी महिलाओं तथा आशा वर्कर के वेतन को दुगना करेंगे। यह कोई फ्री गिफ्ट नहीं होगा, देश को बचाने के लिए हिमाचल की जनता को कांग्रेस पार्टी का साथ देना होगा।

    संविधान की रक्षा के लिए हिमाचल की जनता को कांग्रेस का साथ देना होगा।इस अवसर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में वोट अपील की।

    ये भी पढ़ें: Himachal News: 'अग्निवीर' लाकर सब खत्म कर दिया...', हिमाचल में बोले खरगे- अब देश की जनता इन्हें सबक सिखाने वाली है

    प्रियंका कल चंबा व शाहपुर में व 30 को बिलासपुर में करेंगी चुनावी सभाएं

    लोकसभा चुनाव के छह चरण का मतदान पूरा होने के बाद कांग्रेस व भाजपा दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने हिमाचल में डेरा डालना शुरू कर दिया है ताकि अंतिम चरण के मतदान से पहले अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित की जा सके। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 27 मई को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में दो जगह पर चुनावी सभाएं करेंगे। वह जिला कांगड़ा के तहत शाहपुर के चंबी में सभा करेंगे।

    इसके बाद चंबा जिला के ऐतिहासिक चौगान में सभा करके कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगी और मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगी। प्रियंका 30 मई को बिलासपुर के लुहणू मैदान में सभा को संबोधित करेंगी। चंबा में होनी वाली चुनावी रैली के लिए चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर के अलावा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।

    ये भी पढ़ें: Himachal Politics: 'आपदा के समय क्यों नहीं आई याद', CM सुक्खू बोले- BJP के अहंकारी नेताओं को आइना दिखाएगी जनता