Move to Jagran APP

शिमला में जनसंपर्क कमेटियां लोगों को बताएंगी सरकार की नाकामियां

नगर निगम चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने कमर कस दी है। कांग्रेस पार्टी ने शहर में जनसंपर्क कमेटियों का गठन किया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 04:21 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 04:21 PM (IST)
शिमला में जनसंपर्क कमेटियां लोगों
को बताएंगी सरकार की नाकामियां
शिमला में जनसंपर्क कमेटियां लोगों को बताएंगी सरकार की नाकामियां

जागरण संवाददाता, शिमला : नगर निगम चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने कमर कस दी है। पार्टी प्रदेश सरकार की नाकामियों को लेकर शहर में जनजागरण अभियान चलाएगी। भाजपा ने चुनाव से पहले क्या वादे किए थे, इनमें से कितने पूरे कर दिए हैं और कितने पांच साल में पूरे नहीं हो पाए, इसको लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। पार्टी इसके लिए जन जागरण अभियान चलाएगी। इसके लिए 23 वार्डो में जनसंपर्क कमेटियों का गठन किया गया है।

loksabha election banner

कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं हिमाचल मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जनसंपर्क कमेटी के सभी सदस्य शिमला शहर के 23 वार्डो में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और नगर निगम चुनाव पर चर्चा करेंगे। हर्ष महाजन को बनाया है प्रभारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति से प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन को नगर निगम चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। जबकि देवेंद्र बुशैहरी को संयोजक बनाया गया है। किसको सौंपा जिम्मा

शिमला शहर के 23 वार्डो के लिए गठित जनसंपर्क कमेटी में पूर्व विधायक आदर्श सूद, हरीष जनारथा, जितेंद्र चौधरी, अरुण शर्मा, प्रदीप सिंह भुज्जा, आनंद कौशल, नरेंद्र कटारिया, मनोज कुमार, जैनी प्रेम, सोहन लाल, दुर्गा सिंह वर्मा, शशि शेखर चिन्नू को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त इस कमेटी में शिमला शहरी कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों एवं विभागों के प्रमुख भी कमेटी में सदस्य होंगे। इस दौरान लोगों को भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में बताया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.