Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: पुलिस विभाग में लंबे समय से रुके प्रमोशन के आदेश जारी, इतने SI और ASI व हेड कॉन्स्टेबल पदोन्नत

    By Yadvinder SharmaEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 05:39 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय से रुकी पदोन्नतियां जारी कर दी गई हैं। इन पदोन्नति के ऑर्डर में 10 उप निरीक्षकों यानी एसआई 36 एएसआई और 67 हेड कांस्टेबलों के पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। वहीं इसके अलावा चार वरिष्ठ सहायकों को पदोन्नत कर अधीक्षक ग्रेड-2 बनाया गया है। करीब छह माह से ये पदोन्नतियां लटकी हुई थीं।

    Hero Image
    पुलिस विभाग में लंबे समय से रुके प्रमोशन के आदेश जारी

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश पुलिस विभाग (Himachal Police Department) में लंबे समय से रुकी पदोन्नतियां जारी कर दी गई हैं। प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए पदोन्नति आदेशों के तहत 10 उप निरीक्षकों यानी एसआई, 36 एएसआई और 67 हेड कांस्टेबलों के पदोन्नति (Promotion Of SI, ASI & Head Constable) के आदेश जारी किए गए हैं। इसके अलावा चार वरिष्ठ सहायकों को पदोन्नत कर अधीक्षक ग्रेड-2 बनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छह माह से लटकी हुई थीं पदोन्नतियां

    इन पदों पर लंबे समय से पदोन्नति न होने के कारण नाराजगी थी और करीब छह माह से पदोन्नतियां लटकी हुई थीं। यही नहीं नई भर्तियां भी नहीं हो रही थी। इस संबंध में पदोन्नति के बाद तैनाती के आदेशों को भी जारी कर दिया हैं। पदोन्नत किए गए दस उपनिरीक्षकों को निरीक्षक बनाया गया है।

    ये भी पढ़ें:- Cyber Crime Cell ने मंडी में दबोचा CBI का फर्जी अधिकारी, भर्ती करने का झांसा देकर युवाओं से ठगे 10 लाख

    इन्हें किया गया प्रोमोट

    जिन दस उपनिरीक्षकों को निरीक्षक बनाया गया है उनमें पांचवीं आईआरबी से अश्वनी कुमार को पदइोन्नति के बाद एसडीआरएफ, पुलिस प्रशिक्षण कालेज से अजीत सिंह को तृतीय आइआरबी, जिला कांगउ़ा से कुलदीप कुमार को चतुर्थ आइआरबी, गोपाल दास को स्टेट सीआइडी में ही, द्वितीय अइआरबी से रजनीश को चतुर्थ आइआरबी, जिला हमीरपुर से नरेश कुमार को जिला बिलासपुर, जिला सोलन से ओम प्रकाश को स्टेट विजिलेंस ब्यूरो शिमला, मदन लाल को स्टेट सीआइडी में ही, जिला हमीरपुर से कुलदीप सिंह को स्टेट विजिलेंस ब्यूरो शिमला और कुलवंत सिंह को स्टेट सीआइडी में ही पदोन्नति दी गई है।

    इनके अलावा वरिष्ठ सहायक जिन्हें पदोन्नत किया गया हैं उनमें सुरजीत सिंह पुलिस मुख्यालय पी-2 ब्रांच, पराक्रम सिंह मध्य रेंज मंडी, राकेश कुमार प्रदेश पुलिस मुख्यालय पी-2 ब्रांच और अमीन चंद प्रदेश पुलिस मुख्यालय शामिल हैं। इसके अलावा 36 एएसआई को पदोन्नत कर उपनिरीक्षक यानी एसआई बनाकर नई तैनाती के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

    ये भी पढ़ें:- पहले दिन मनाली पहुंची 50 से ज्यादा लग्जरी बसें, पर्यटकों के आने से कारोबारियों के खिले चेहरे

    comedy show banner