डॉ. अंजलि को प्रो. बृजदेव मेमोरियल राष्ट्रीय पुरस्कार
है। डॉ. अंजलि वर्मा ने साल 1996 में प्रदेश विश्वविद्यालय में बतौर छात्रा के रूप में प्रवेश लिया था। साल 2016 में वे सहायक आचार्य के पद पर नियुक्त हुईं थी। वे सोलन जिले के नालागढ़ की निवासी हैं।
जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के इतिहास विभाग में सहायक आचार्य डॉ. अंजलि वर्मा को केरल में प्रो. बृजदेव मेमोरियल राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार भारतीय इतिहास कांग्रेस के 80वें सम्मेलन में महिला साहित्य पर बेहतर कार्य के लिए मिला। उन्हें उनकी पुस्तक 'वुमेन एंड सोसाइटी इन इंडिया' के लिए भी खिताब मिला। इस किताब में उन्होंने महिला के जन्म से लेकर मृत्यु तक के सफर को बेहतरीन तरीके से दर्शाने की कोशिश की है। डॉ. अंजलि वर्मा ने वर्ष 1996 में एचपीयू में बतौर छात्रा प्रवेश लिया था। वर्ष 2016 में वह सहायक आचार्य के पद पर नियुक्त हुईं थीं। वह सोलन जिले के नालागढ़ की निवासी हैं।