तीन दिन बाद दिल्ली लौटे प्रियंका व राबर्ट वाड्रा
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी व उनके पति राबर्ट वाड्रा मंगवार को दिल्ली लौट गए।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 08:24 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 08:24 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, शिमला : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी और उनके पति राबर्ट वाड्रा तीन दिन बाद मंगलवार को शिमला से दिल्ली लौट गए। वह दोनों रविवार को छराबड़ा स्थित अपने आशियाने में पहुंचे थे। इस दौरे के दौरान उन्होंने अपने बगीचे में लगाए जाने वाले सेब व अन्य पौधों के बारे में केयर टेकर को दिशानिर्देश दिए। हालांकि इस निजी दौरे के दौरान वह किसी भी राजनेता से नहीं मिले। तीन दिन तक छराबड़ा में रहने के बाद मंगलवार को वह सड़क से दिल्ली लौटे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें