विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली से पहले महंगाई का बड़ा झटका, हिमाचल में घी 100 और मक्खन के दाम 130 रुपये बढ़े

Published: Fri, 23 Oct 2026 10:55 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश में दिवाली से पहले मिल्कफेड ने घी और मक्खन के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे लोगों को महंगाई का झटका लगा है।

दीवाली से पहले महंगाई का तड़का, मिल्कफेड ने घी 100 रुपये किया महंगा।

दीवाली से पहले महंगाई का तड़का, मिल्कफेड ने घी 100 रुपये किया महंगा।

HighLights

  1. मिल्कफेड ने घी और मक्खन के दाम बढ़ाए।

  2. घी 100 रुपये, मक्खन 130 रुपये प्रति किलो महंगा।

  3. दिवाली पर घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

राज्य ब्यूरो, शिमला। दीवाली से पहले हिमाचल प्रदेश के लोगों को महंगाई का झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड ने घी और मक्खन के दाम बढ़ा दिए हैं।

घी की कीमत में सीधे 100 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है, जबकि मक्खन भी 130 रुपये प्रति किलो महंगा हो गया है। ऐसे में त्योहार पर घरों में पकवान और मिठाइयां बनाने से लेकर बाजार में मिठाई खरीदने तक का खर्च बढ़ेगा।

मिल्कफेड के नए दामों के अनुसार, अब 850 रुपये प्रति किलो मिलने वाला घी 950 रुपये में मिलेगा। वहीं, मक्खन की कीमत 620 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 750 रुपये कर दी गई है। घी के दाम में करीब 11.8 प्रतिशत और मक्खन के दाम में लगभग 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

दीवाली पर घरों में मिठाइयां, हलवा, लड्डू और अन्य पकवान बनाने में घी और मक्खन का खूब इस्तेमाल होता है। ऐसे समय में दोनों उत्पादों के दाम बढ़ने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

खासकर उन परिवारों को अधिक खर्च करना होगा, जो त्योहार के लिए पहले से घी और मक्खन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। घी के मुकाबले मक्खन की कीमत में अधिक प्रतिशत वृद्धि हुई है।