सीबीआइ, ईडी से बचने के लिए कुछ भी कर सकते हैं वीरभद्र : राजीव
कुलदीप राठौर की ताजपोशी के कार्यक्रम के दौरान खूनी झड़प में घायल हुए राजीव राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह और उनके पुत्र विधायक विक्रमादित्य ¨सह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
राज्य ब्यूरो, शिमला : कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की ताजपोशी के कार्यक्रम के दौरान खूनी झड़प में घायल हुए राजीव राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह और उनके पुत्र विधायक विक्रमादित्य ¨सह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिमला में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में इंटक उपाध्यक्ष राजीव राणा ने कहा कि उस दिन हुई मारपीट पूर्व नियोजित थी। वीरभद्र सिंह ईडी और सीबीआइ से बचने के लिए कांग्रेस को भी बेच सकते हैं। वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सराहना कर खुद को ईडी और सीबीआइ की हो रही कार्रवाई से बचाने के लिए क्या ऐसा कर रहे हैं।
राजीव ने कहा कि उन पर जानलेवा हमला किया गया। यही नहीं ग्रिप से उसके सिर पर वार किया गया। कार्यकर्ताओं पर शराब पीकर कार्यक्रम में आने के आरोप भी मनगढंत हैं। जिन युवकों पर हमला करने का मामला दर्ज है कि वे विक्रमादित्य की पत्रकार वार्ता में उनके साथ थे। उन्होंने सवाल उठाया कि जो युवक नशीले पदार्थ रखने के आरोप में पकड़े गए हैं, वह विक्रमादित्य के साथ खड़े होते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह नहीं चाहते कि आम कार्यकर्ता और कांग्रेस के सच्चे सिपाही आगे आएं। वह केवल अपने परिवार में ही कांग्रेस की राजनीति को रखना चाहते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर के मीडिया में न जाने की चेतावनी के बाद पत्रकार वार्ता करने पर पूछे सवाल में राजीव ने कहा कि जब वीरभद्र और विक्रमादित्य ने उन पर झूठे आरोप लगाए तो उन्हें भी जवाब देने पर मजबूर होना पड़ा।
विक्रमादित्य व अनुराग के एक साथ फोटो पर सवाल
राजीव राणा ने कहा कि विक्रमादित्य भाजपा के घुसपैठिए बता रहे हैं। आखिर अनुराग ठाकुर के साथ विक्रमादित्य की खुद की फोटो के क्या मायने हैं। इसे अनुराग ठाकुर के जन्मदिन की फोटो बताया।