बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में प्रांजल ठाकुर अव्वल
हिमाचल प्रदेश छात्र संसद की ओर से करवाई प्रतियोगिता बेस्ट आउट आ
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 08:17 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 06:23 AM (IST)
जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश छात्र संसद की ओर से करवाई प्रतियोगिता बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में सुंदरनगर की प्रांजल ठाकुर ने पहला, मंडी के हितार्थ ने दूसरा, कुल्लू के शिवम ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि 15 वर्ष से अधिक उम्र में जितेंद्र सिंह बिलासपुर ने प्रथम, कांगड़ा के सत्यम शर्मा द्वितीय और जयवंती देवी कुल्लू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त शिमला की जानवी, सुभाष, ज्योतिका शर्मा, सोलन के निखिल सूद व विशाल चौधरी ऊना को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। हिमाचल प्रदेश छात्र संसद विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर ऑनलाइन पर्यावरण जागरूकता अभियान चला रहा है। प्रतियोगिता में 106 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें