प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पहली बार आज करेंगी बैठक
राज्य ब्यूरो, शिमला : अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस के न
राज्य ब्यूरो, शिमला : अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस के नेता भी सक्रिय हो गए हैं। प्रदेश काग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल प्रदेश कांग्रेस और अन्य नेताओं के साथ सोमवार को बैठक करेंगी। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद पाटिल पहली बार बैठक करेंगी। लोकसभा चुनाव से पूर्व उनका यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण है। गुटों में बंटी कांग्रेस को एकसाथ लाना उन्हें सबसे बड़ी चुनौती है। वह 11 जून को सुबह 11 बजे प्रदेश काग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश काग्रेस कमेटी की आम सभा को संबोधित करेंगी। इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रणी संगठनों व विभागों के प्रमुख, सचिव, ब्लॉक पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।
इस दौरान12 जून को सुबह 11 बजे काग्रेस के वर्तमान विधायकों व विधानसभा चुनाव 2017 में काग्रेस पार्टी से चुनाव लड़े प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगी। इस दौरान लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपनी रणनीति को तैयार करेगी और उसके आधार पर लोगों के बीच कांग्रेस उतरेगी।
-----------
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल शिमला पहुंच गई हैं। सोमवार को वह प्रदेश काग्रेस कमेटी की आम सभा को संबोधित करेंगी। वह कांग्रेस विधायकों व नेताओं के साथ बैठक करेंगी। लोकसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी।
-सुखविंदर सिंह सुक्खू, अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी